अखिलेश यादव बोले-घोसी का रिजल्ट पूरे देश को संदेश देगा,इंडिया से घबराई हुई है भाजपा

मऊ:घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का प्रचार करने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को खुद मऊ पहुंचे,अखिलेश ने साफ कर दिया कि यह चुनाव केवल घोसी का चुनाव नहीं है, यह इंडिया गठबंधन का पहला चुनाव है।इस चुनाव का रिजल्द पूरे देश में संदेश देगा,अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में सपा को सभी धर्म और जाति ही नहीं सभी दलों ने भी समर्थन दिया है(Party chief Akhilesh Yadav himself reached Mau on Tuesday to campaign for SP candidate in Ghosi by-election. Akhilesh made it clear that this election is not only Ghosi election, it is the first election of India Alliance “Akhilesh said that not only all religions and castes but also all parties have given support to SP in this election) अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन से बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं। जहां जहां समाजवादी पार्टी के लोगों का घर हैं, वहां वहां पुलिस को भेजकर नौजवानों को परेशान किया जा रहा है, अखिलेश ने कहा कि यहां पर मंत्रियों की फौज उतार दी गई है। अगर सरकार ने काम किया होता तो मंत्रियों को इस तरह से उतारना नहीं पड़ता।गौरतलब है कि घोसी का पिछला चुनाव सपा ने ही जीता था। भाजपा से आए दारा सिंह चौहान को सपा ने यहां से उतारा था। दारा सिंह चौहान जीते भी लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोबारा भाजपा में शामिल हो गए और यह सीट खाली हो गई। भाजपा ने एक बार फिर दारा सिंह चौहान को यहां से उतारा है। सपा की तरफ से सुधाकर सिंह मैदान में हैं। अखिलेश ने कई उपचुनावों से दूरी बनाए रखी लेकिन यहां ताकत झोंक दी है। अखिलेश ने इस चुनाव को विपक्षी दलों के नए गठबंधन इंडिया बनाम एनडीए भी बना दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया है। बसपा ने चुनाव से दूरी बनाई हुई है। भाजपा के साथ उसके सहयोगी दल हैं। ऐसे में चुनाव भाजपा औऱ सपा के बीच आमने-सामने का हो गया है।अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी की जनता इतिहास बनाने जा रही है। ऐसा चुनाव यूपी में पहली बार होने जा रहा है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए जाति धर्म की बंधन टूट गए हैं। सभी का समर्थन सपा को मिल रहा है। पहली बार सभी दल हमारा समर्थन कर रहे हैं। घोसी का चुनाव महत्वपूर्ण लड़ाई है। यह छोटी मोटी लड़ाई नहीं है। यह ऐसा फैसला देगा जो देश की राजनीति में बदलाव लाएगा। जब से इंडिया गठबंधन बना है, बीजेपी वाले घबराए हुए हैं। उन्हें लग रहा है कि इंडिया गठबंधन कैसे बन गया। यह लोग न सिर्फ गठबंधन से घबराए हुए हैं, बल्कि जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उससे घबराए हुए हैं। यह लोग कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास। जब तक जातीय गणना नहीं होगी तब तक सबका साथ सबका विकास कैसे हो पाएगा। जो लोग सबका साथ सबका विकास की बात कर रहे हैं, वह गैर बराबरी खत्म नहीं करना चाहते हैं। जब तक जातीय गणना नहीं होगी गैरबराबरी कैसे खत्म होगी।अखिलेश ने कहा कि जो सपना बाबा साहेब अंबेडकर, लोहिया ने देखा था और जो संघर्ष का रास्ता नेताजी ने दिखाया था, उसी रास्ते से हम लोग बदलाव लाएंगे। बीजेपी लगातार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। जो संवैधानिक संस्थाओं से न्याय की उम्मीद है उसे भी बर्बाद कर रहे हैं। यह घोसी का चुनाव न सिर्फ एक विधानसभा का है लेकिन यह चुनाव पूरे देश को संदेश देने जा रहा है। बीजेपी कितने भी हथकंडे अपना ले, जनता के सामने कोई चीज नहीं टिकती है। जनता ने मन बना लिया तो कोई ठहर नहीं सकता है।अखिलेश ने अग्निवीर भर्ती योजना बंद करने का भी वादा घोसी से कर दिया। अखिलेश ने कहा कि घोसी का चुनाव जिताओ फिर 2024 का चुनाव जिताओ। पहले की तरह सेना में भर्ती होगी। अग्निवीर योजना पर हमला करते हुए कहा कि चार साल के लिए भर्ती से देश सेवा नहीं होती। हम आपकी भर्ती पक्की करेंगे। अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने नौजवानों की जीवन चार साल की नौकरी से अंधेरे में डाल दिया है। इनसे ज्यादा झूठ बोलने वाली सरकार नहीं देखी। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग लालकिले से भी झूठ बोलते हैं। उन पर भरोसा कौन करेगा।अखिलेश ने कहा कि यह लोग भाईचारा नहीं चाहते, यह लोग चाहते हैं कि समाज में दरार बनी रहे। समाज में हिन्दू मुस्लिम की दरार बन जाए। सिख इसाई के बीच दरार बन जाए। जब धर्मों के बीच दरार बनाने में सफल नहीं होते तो जातियों के बीच दरार डालते हैं। अखिलेश ने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 86 में 56 की बात कही थी। यह लोग समाज में और जातियों में दरार डालते हैं। इनसे सावधान रहना होगा।अखिलेश ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम वाले लोग आए हैं। आप लोग जितनी जल्दी हमारी मदद करेंगे उतनी जल्दी ओपीएस लागू हो जाएगी। अखिलेश ने 69 हजार शिक्षक भर्ती वालों को भी कहा कि उन्हें पता है कि किस तरह से आरक्षण से खिलवाड़ किया गया है। केवल 69 हजार से भेदभाव नहीं है, हर सरकारी संस्थाओं में भेदभाव कर रहे हैं। अखिलेश ने पूछा कि जो लोग हम पर भेदभाव का आरोप लगाते हैं, वह बताएं कि आज क्या हो रहा है। संस्थाओं में कौन से लोग बैठे हैं। उन संस्थाओं में ऐसे लोग हैं जो हमारे आपके लोगों के भविष्य को आगे नहीं बढ़ने देंगे।यह लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। यह लोग नौकरी रोजगार को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हमने सभी को नौकरी रोजगार दे दी। जब हम पूछते हैं कि 15 साल से ऊपर वाले नौजवान जो पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए सरकार न जाने कैसी बातें करती है। आज सबसे ज्यादा 15 साल के लोग यूपी में हैं। इनकी पढ़ाई और रोजगार की बातें नहीं हो रही हैं। तीन हजार प्राइमरी स्कूल हैं जिनमें किसी ने एडमिशन नहीं लिया है। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ने नहीं जा रहा हों।भाजाप ने किसी तरह से चुनाव जीतने के लिए मंत्रियों की फौज उतार दी है। अगर काम किया होता तो मंत्रियों को उतारने की जरूरत ही नहीं होती। एक मंत्री तो किसान का हाथ पकड़कर खेतों में घूम रहे थे। उसी किसान ने एक यूट्यूबर से साफ बता दिया कि यहां से सपा के सुधाकर जीत रहे हैं। जो किसान अपनी फसल की चिंता में डूबे हैं, उसे मंत्री यह नहीं बता पा रहे कि उसे डीजल सस्ता कैसे मिले,सरकार ने कहा था कि हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसी की आय दोगुनी हुई क्या। मंत्रियों पर निशानासाधते हुए अखिलेश ने कहा कि जो लोग दूर दूर से घोसी में चलकर आए हैं। उनकी भाषा बदल गई है। यहां का किसान, युवा, गरीब सपा की साइकिल और सुधाकर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।अब तो हिसाब किताब केवल इस बात का नहीं है, हिसाब दिल्ली की दस साल की सरकार का देना है।अगर बीजेपी के लोगों ने घोसी को सुविधाएं दी होती तो मंत्रियों की फौज नहीं उतारनी होती। यहां आ रहे मंत्री अपना काम नहीं बता रहे हैं। वो अपना कुछ औऱ इंतजाम कर रहे हैं। अकेले में जाकर अपने लिए कुछ और इंतजाम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा के नारे डबल इंजन पर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन से कुछ नहीं होता। इंजन का ड्राइवर अच्छा होना चाहिए। दारा सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि हमें वह इंजन नहीं चाहिए जिसका ड्राइवर भाग गया हो। हमें अपने बीच का नेता चाहिए। अखिलेश ने कहा कि लोग अपने रोजगार के लिए पलायन करते हैं। यह पहले विधायक हैं जो अपने स्वार्थ के लिए पलायन कर रहे हैं। अपने लाभ के लिए पलायन कर रहे हैं। यह जनता को सुविधा के लिए नहीं अपने लिए पलायन कर रहे हैं। जो अपना स्वार्थ देख रहे हैं वह आप के जीवन में बदलाव नहीं ला सकते हैं। अगर आपके जीवन में बदलाव लाते तो आपको सुविधाएं देते,अखिलेश ने कहा कि यह लोग जनता में जब हार जाएंगे तो प्रशासन को आगे कर देंगे। हमें पता है कि घोसी की जनता प्रशासन से नहीं घबराएगी। घोसी के एक एक वोट का संदेश पूरे देश में जाने वाला है,घोसी की जनता यह संदेश दे कि जिन लोगों ने कोई काम नहीं किया है उन्हें सबक दिया जाएगा। इस सरकार में न दवाइयां है न डॉक्टर हैं, एंबुलेंस सपा की सरकार वाली बर्बाद कर दी गई। इनकी जिम्मेदारी बनती थी कि उसे ठीक करें। जो बिजली भी आ रही है केवल चुनाव के लिए आ रही है।The people of Ghosi should send the message that those who have done nothing will be taught a lesson. This government has no medicines and no doctors. The ambulances of the SP government were destroyed. It was their responsibility to fix it. The electricity that is coming is only coming for elections.



