आजमगढ़:शरदकालीन गन्ना बुवाई गोष्ठी के माध्यम से गन्ना किसानों को किया गया जागरूक

Sugarcane farmers were sensitized through Autumnal Sugarcane Sowing Conference

रिपोर्ट: चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़:स्थानीय क्षेत्र के मीरपुर, पकरडीहा, लोहरा इत्यादि गांवों में गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन सठियाव चीनी मिल के महाप्रबंधक डॉ नीरज वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस गोष्ठी में उपस्थित किसानों को गन्ना की खेती के विषय में विस्तार से बताया गया।महाप्रबंधक ने उपस्थित किसानों से कहा कि अपनी गन्ना को कोल्हू क्रशरों पर औने पौने दामों पर ना बेचे। चीनी मिल समय से चालू की जाएगी जिससे किसान अपनी गन्ना अपनी चीनी मिल को ही भेजें इससे जहां उनका बेसिक कोटा बढ़ेगा तो चीनी मिल को भी पर्याप्त गन्ना उपलब्ध होगा । मुख्य गन्ना अधिकारी ने कहा कि गन्ना नगदी फसल है अच्छी प्रजाति की गन्ना जैसे 8272 ,14201 इत्यादि प्रजाति की गन्ना सह फसली खेती के रूप में आलू ,चना, सरसों आदि के साथ इसकी बुवाई कर किसान दोहरा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिल समय से चालू की जाएगी अपनी समिति पर्ची प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की कटाई कर आपूर्ति करें पहले गन्ने की कटाई होने पर सुखी गन्ने की खरीद चीनी मिल द्वारा कत्तई नहीं की जाएगी। चीनी मिल को साफ सुथरा अगोला रहित गन्ना ही आपूर्ति करें जिससे चीनी का अच्छा परता प्राप्त हो सके एवं किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से हो सके। इस दौरान किसानों ने समिति पर्ची गन्ना मूल्य का समय से भुगतान न होने आदि विषय को अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जिसका निस्तारण करने का किसानों को आश्वासन मिला। गोष्ठी के बाद जनपद की सीमा के गन्ना क्रय केंद्र पकरडीहा, अमडी आदि का अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया। इस मौके पर महाप्रबंधक डॉ नीरज वर्मा ,मुख्य गन्ना अधिकारी , गन्ना पर्यवेक्षक हरिश्चंद्र यादव, उमाकांत मिश्रा,गुड्डू सिंह, रामप्रवेश शुक्ला ,छोटे लाल यादव ,मूलचंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button