137 भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया का कार्य शुरू
137 EVM sealing process started in Bhiwandi East Assembly Constituency

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, 137 भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के स्व. संपदा नाईक हॉल, भादवड चुनाव कार्यालय में मतदान यंत्रों (ईवीएम) की सीलिंग प्रक्रिया का कार्य चुनाव निर्णय अधिकारी अमित सानप की देखरेख में शुरू किया गया।
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल ३३५ मतदान केंद्र हैं। जिनमें प्रत्येक केंद्र के लिए एक मशीन और २०% अतिरिक्त रिजर्व मशीनों की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कुल ४०२ BU, ४०२ CU और ४३५ VVPAT (३०% रिजर्व) ईवीएम का सीलिंग कार्य आरंभ किया गया। प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए ३७ टेबल लगाए गए हैं। और १११ कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मॉक पोल के लिए ४०२ ईवीएम में से ५% के अनुसार २० मशीनें चुनी गईं। चुनाव अधिकारी अमित सानप ने चिठ्ठी निकालने की प्रक्रिया में उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन २० मशीनों का चयन सुनिश्चित किया। सीलिंग और मॉक पोल के बाद ये सभी मशीनें स्व. संपदा नाईक हॉल, भादवड, भिवंडी कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। पूरी प्रक्रिया उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। चुनाव अधिकारी अमित सानप ने बताया। इस दौरान केंद्रीय सामान्य चुनाव निरीक्षक विकास नरवाल ने भी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और सीलिंग कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी अजय घोलवे, चंद्रकांत रजपूत और निवासी नायब तहसीलदार भी उपस्थित थे।


