नकली ब्रांड सिमाग्री बनाने वाले का भंडाफोड़

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

भिवंडी – भिवंडी नारपोली पुलिस ने नकली ब्रांड सामाग्री बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने नामी ब्रांड के नाम से नकली सामान बनाकर बेचने का गोरख धंधा कर रहा था। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर लाखों रुपये के नकली उत्पाद जब्त किए है।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता इंबराज पांडीयन नाडर ने पुलिस को सूचना दी कि भिवंडी के अनंतनगर नारपोली इलाके में एक व्यक्ति नकली “साद्र”, “राजकमल” और “मोहीनी” जैसे ब्रांड के बिड़ी, सादा और विड्यापत्ति का उत्पादन और विक्रय कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनंतनगर ७२ गाला रोड़, नारपोली परिसर से नरेश नरसैय्या कोंडा (४८) के मकान में छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद बनाने और पैकेजिंग करने का सामान मिला, जिसकी कीमत करीब ६९,४८० रुपये आंकी गई है।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ४२० (धोखाधड़ी) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा ५१,६३ के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इस तरह के नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेचता था, जिससे असली ब्रांड को नुकसान पहुंच रहा था। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button