ओवैसी ने क्यों कहा भिवंडी पश्चिम सपा उम्मीदवार भाजपा की “बी”टीम?
Why did Owaisi say Bhiwandi Paschim SP candidate BJP or "B" team?

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी में महाराष्ट्र विधान सभा की चुनावी घमासान तेज हो गया है। म्हाडा कॉलोनी ग्राउंड पर (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा को भाजपा की बी,टीम कह कर नया बखेड़ा खडा़ कर दिया। वारिस पठान के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को भाजपा की “बी” टीम कहकर चुनावी पारा चढ़ा दिया।
ओवैसी का आरोप है कि भिवंडी पश्चिम में (AIMIM) का उम्मीदवार खड़ा होते ही सपा ने महाविकास आघाडी का गठबंधन तोड़ कर रियाज आज़मी को मैदान में उतार दिया जिससे भाजपा को लाभ पहुंच सके। उन्होंने सीधे-सीधे सवाल उठाया, “क्या सपा ने भाजपा के साथ कोई ‘डीलिंग’ कर रखी है क्या? कांग्रेस और भाजपा को “नपुंसक” करार देते हुए उन्होंने कहा कि (AIMIM) के नेता वारिस पठान महाराष्ट्र विधानसभा में नई ऊर्जा के साथ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। , ठीक वैसे ही जैसे इम्तियाज जलील औरंगाबाद से निकल कर अपनी मंजिल तक पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें अपनी संवाद लेखन क्षमता का उपयोग फिल्म सिटी में करना चाहिए। वहीं, वक्फ बोर्ड के मसले पर भी ओवैसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए कि वे इस कानून के माध्यम से मस्जिदों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। पर उनका यह सपना कभी साकार नहीं हो सकेगा।
ओवैसी से नाराज भिवंडी के मतदाता
भिवंडी शहर में यह चर्चा जोर पकड़ता जा रहा है कि सभा के दौरान ओवैसी ने जेल में बंद (AIMIM) नेता खालिद गुडडू का जिक्र तक नहीं किया। जिससे राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। ओवैसी का खालिद के परिवार से मिलने न जाना भी सवालों के घेरे में है। और इस पूरे मामले पर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। क्यो कि पिछले विधान सभा मे खालिद गुड्डू दूसरे नंबर पर रहकर पार्टी को ताकतवर बनाने का काम किया था। ओवैसी के इस आक्रामक भाषण ने भिवंडी के चुनावी माहौल में सनसनी फैला दी है। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या ओवैसी का यह कदम मतदाताओं को (AIMIM) की ओर आकर्षित कर पाता है या सपा और भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। जब की सपा नेताओं ने ओवैसी को पहले ही भाजपा की बी,टीम का दर्जा दे चुकी है ।


