भिवंडी पनपा व्दारा आधुनिक भारत के शिल्पकार व स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को नमन
Bhiwandi Panpa Vadara Architect of Modern India and First Prime Minister of Independent India Pt. Salute to Jawaharlal Nehru

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका व्दारा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के शिल्पकार पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हे याद किया। इस अवसर पर मनपा प्रशासक व आयुक्त अजय वैद्य ने उनके प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए १४ नवंबर २०२४ को सुबह ११ बजे सभी स्कूलों, कॉलेजों,सरकारी अर्ध-सरकारी कार्यालयों, तथा सभी आवासीय ईलाकों विभिन्न प्रतिष्ठानों में मतदान की शपथ दिलाई गई।
भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका मुख्यालय में होने वाले विधानसभा चुनाव २०२४ के तहत (एसवीईईपी) कार्यक्रम में सुबह ११ बजे मनपा प्रशासक एवं आयुक अजय वैद्य ने सभी कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम में उप-आयुक्त (मुख्यालय) रोहीदास दोरकुळकर,उप आयुक्त शैलेश दोंदे, सहायक आयुक्त (चुनाव) नितिन पाटील, सहायक आयुक्त (सामाजिक कल्याण) मिलिंद पलसुले, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर, अग्निशमन विभाग प्रमुख राजेश पवार और स्थापना विभाग प्रमुख राजेश गोसावी सहित महानगरपालिका के अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


