Azamgarh news:हर घर जल मिशन योजना में मानक के अनुरूप कार्य न होने पर हो एफआईआर -जिलाधिकारी

आजमगढ़:जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को कलेक्टर सभागार में जनपद में चल रहे हर घर जल योजना किस समीक्षा किया इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम( ग्रामीण )को शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए और कहाकि दो दिन के अंदर सभी कार्यदायी एजेसियो से माह सितंबर का वर्क प्लान लेकर प्रस्तुत करें। मानक के अनुरूप कार्य न होने पर एफ आई आर करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल योजना मे अब तक किये गये एफएचटीसी कार्यां का शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिये। 75 प्रतिशत से ऊपर एफएचटीसी का कार्य जितने ग्रामों में किया गया है, उसका सत्यापन अवर अभियन्ता से कराना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी कार्यदायी एजेन्सियां जितने डीपीआर स्वीकृत हो चुके हैं, उसके अनुरूप तत्काल कार्य प्रारम्भ कर दें।उन्होने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं सोलर, ओएचटी, एफएचटीसी, पम्प फ्लोरिंग, बोरिंग एवं बाउण्ड्रीवाल को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय में पूर्ण करें।सभी कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित मानक के अनुसार रोड रेस्टोरेशन कार्य को पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जेई अधिक से अधिक कार्यस्थल पर जाकर रेस्टोरेशन एवं एफएचटीसी कार्यां का शत प्रतिशत निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि यदि मानक के अनुरूप रेस्टोरेशन कार्य नही पाया जाता है तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कितनी मशीन कार्य कर रही है, कितना मैन पावर प्रयोग किया जा रहा है तथा कितने मैनपावर का प्रयोग एफएचटीसी पर किया जा रहा है, इसका भी निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), एई तथा सभी कार्यदायी संस्थाआें के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
اعظم گڑھ: ضلع کلکٹر اعظم گڑھ وشال بھاردواج نے جمعہ کو کلکٹر کے آڈیٹوریم میں ضلع میں ہر گھر جل یوجنا کا جائزہ لیا اور ستمبر کے مہینے سے کام کا منصوبہ پیش کیا۔ انہوں نے ایگزیکٹیو انجینئر، جل نگم (دیہی) کو ہدایت دی کہ وہ جل جیون مشن کے تحت ہر گھر جل یوجنا میں اب تک کئے گئے ایف ایچ ٹی سی کاموں کی 100 فیصد تصدیق کریں۔ اس بات کو یقینی بنائیں کہ ان تمام دیہاتوں میں جہاں 75 فیصد سے زیادہ کام ہو چکا ہے وہاں FHTC کے کام کی تصدیق جونیئر انجینئر سے کرائی جائے۔ انہوں نے کہا کہ تمام کنٹریکٹ کرنے والی ایجنسیاں سولر، او ایچ ٹی، ایف ایچ ٹی سی، پمپ فلورنگ، بورنگ اور باؤنڈری وال کو مقررہ مدت میں ٹارگٹ کے مطابق مکمل کریں۔ ڈسٹرکٹ کلکٹر نے جے ای سے کہا کہ وہ کام کی جگہوں کا زیادہ سے زیادہ دورہ کریں اور بحالی اور ایف ایچ ٹی سی کے 100 فیصد کاموں کا معائنہ کریں۔ انہوں نے کہا کہ اگر بحالی کا کام معیار کے مطابق نہیں پایا گیا تو ایف آئی آر درج کرکے سخت کارروائی کی جائے گی۔ انہوں نے کہا کہ ایف ایچ ٹی سی میں کتنی مشینیں کام کر رہی ہیں، کتنی مین پاور استعمال ہو رہی ہے اور کتنی افرادی قوت استعمال ہو رہی ہے اس کا بھی معائنہ کیا جائے، دیہی) اے ای اور تمام ورکنگ ایجنسیوں کے نمائندے موجود تھے۔



