भिवंडी में नकली पुलिस का आतंक बीफ कारोबारी का आरोप लगाकर लूटे ४० हजार

In Bhiwandi, fake police terrorized beef traders and looted 40,000

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी शहर के देवजी नगर में चार ठगों व्दारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक कार चालक और उसके साथी से ४० हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।पुलिस के मुताबिक जोगेश्वरी पश्चिम के रहने वाले मोहम्मद यामीन अमीर अहमद कुरेशी अपने साथी इरशाद के साथ कार में सफर कर रहे थे। देवजी नगर में एक कार ने उनकी गाड़ी को रोका। उसमें सवार तीन पुरुष और एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कुरेशी पर बीफ का धंधा करने का आरोप लगाया। आरोपियों ने जबरन कार में बैठकर उन्हें मानकोली हाईवे के भरोड़ी गांव और लोंढा धाम ले गए। वहां एक आरोपी ने कुरेशी को थप्पड़ मारते हुए एक लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उनके साथी इरशाद के मोबाइल से गूगल पे के जरिए ४० हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ितों की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपराध क्रमांक १७९९/२०२४ के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा १२६(२), १०४(२), २०४ और ३(५) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व विभाग) सचिन सांगले कर रहे है।इस घटना ने शहरवासियों को चौंका दिया है। अपराधियों के इस हाइटेक तरीके ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नकली पुलिस बनकर लूटपाट करना न केवल कानून का मजाक उड़ाता है, बल्कि यह समाज के लिए भी खतरनाक संकेत है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button