आजमगढ़:पूर्व सूबेदार मेजर रविंद्र नाथ पाठक का हुआ निधन, सांत्वना देने वालों का लगा ताँता
आजमगढ़।ब्लॉक मुहम्मदपुर के सिंघड़ा गांव निवासी पूर्व सूबेदार मेजर रविंद्र नाथ पाठक का रविवार को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुहम्मदपुर के सिंघड़ा गांव निवासी रवींद्रनाथ पाठक अपने 39 साल 8 महीने की नौकरी में सूबेदार मेजर की पद से 31 अक्टूबर 2019 में रिटायर हुए थे तब सेवा घर पर ही रहकर समाज सेवा का कार्य करते थे।
रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।इनकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हों चुकी थी यह अपने पीछे अपने दो पुत्र व परिवार को छोड़कर गए है।शोक संवेदना व्यक्त करने में इन्द्रेश राय, रूपनारायण उपाध्याय, विजय प्रकाश मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, अजय उपाध्याय,सुभाष मिश्रा,अभिषेक उपाध्याय समेत अन्य लोग रहें।