Mankhurd Shivaji Nagar: अबू आसिम आजमी के लिए फैसल उर्फ गुड्डू ने मांगा वोट,बोले आप पसंद नहीं भविष्य का CM चुन रहे हैं अबू आसिम आजमी को, लोगों से वोट देने की अपील

Mankhurd Shivaji Nagar: Faisal aka Guddu asked for votes for Abu Asim Azmi, said he did not like the future, why CM is choosing Abu Asim Azmi, appeal to people to vote

मुंबई: 18 नवंबर/समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए  समाजसेवी फैसल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मानखुर्द शिवाजी नगर में पहुंचे और मानखुर्द शिवाजी नगर की जनता से अबू आसिम आजमी के लिए वोट मांगते रहे, आज आखिरी दिन फैसल उर्फ गुड्डू ने अपने समर्थकों के साथ युद्ध स्तर पर जनसंपर्क कर अबू आसिम आजमी को विजई बनाने के लिए वोट मांगा,बताते चलेकि यूपी आजमगढ़ के मूल निवासी अबू आसिम आजमी महाराष्ट्र के मुंबई में जाकर बस गए हैं और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं साथ ही वह समाजवादी पार्टी के बैनर तले तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आजमगढ़ के मूल निवासी व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के मानखुर्द शिवाजी नगर से विधानसभा का चुनाव लड़ने से उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ के नेताओं का कार्यकर्ताओं में जोश है।आजमगढ़ से पहुचे फैसल उर्फ गुड्डू भाई ने कहां की अबू आसिम आजमी गरीब मजलूम असहाय लोगों की सदैव मदद करते हैं और उन्ही के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने जा रही है। फैसल उर्फ गुड्डू दो सप्ताह पूर्व मुंबई में पहुंचे और वहां पहुंचते ही सपा समर्थकों में उत्साह बढ़ गया, कारण यही है फैसल उर्फ गुड्डू आजमगढ़ के बड़े समाजसेवियों में शुमार हैं, वह अबू आसिम आजमी के बड़े समर्थक भी हैं, यही कारण है, अबू आसिम आजमी के लिए आज उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक कर विधानसभा के चप्पे चप्पे पर अबू आसिम आजमी के लिए वोट मांगा, और दावा किया कि अबू आसिम आजामी रिकॉर्ड ऑटो से जीत दर्ज करेंगे, इस अवसर पर मुख्य रूप से साजिद खान सहित सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button