आजमगढ़:दुष्कर्म करने के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने चुनुगपार मोड़ से किया गिरफ्तार

वादिनी के प्रार्थनापत्र के आधार पर कई धाराओं में दर्ज किया गया था मुकदमा,जांचोपरांत कुछ धाराएँ घटायी तो कुछ बढ़ायी गयी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:अहिरौला थाना आजमगढ़ की रहने वाली वादिनी ने जीयनपुर थाने आकर दिनांक 20.08.2023 को लिखित सूचना दी की वादिनी की मझली लडकी के देवर आशीष गिरी पुत्र गोपी गिरी नि0ग्राम भुवना बुजूर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी की छोटी लड़की उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगाकर मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा आशीष गिरी के पिता गोपी गिरि व आशीष की माँ फूला देवी व परिवार के सदस्य बलवन्त,यशवन्त व बसन्त पुत्रगण गोपी गिरि व निशा पत्नी रामऔतार व मन्जु पत्नी बलवन्त द्वारा सहयोग किया जाना तथा मेरी मझली पुत्री को प्रताडित करना कि वादिनी मुकदमा के दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 567/2023 धारा 120B,363,366,498A भादवि बनाम 1.फूला देवी पत्नी गोपी गिरी 2.मन्जू पत्नी बलवन्त गिरी 3.बलवन्त गिरी पुत्र गोपी गिरी 4.यशवन्त पुत्र गोपी गिरी 4.निशा पत्नी रामऔतार गिरी 5.गोपी गिरी पुत्र मरजाद गिरी 6.आशीष गिरी पुत्र गोपी गिरी निवासीगण भुवनाबुजुर्ग थाना जीयनपुर आजमगढ़ पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0श्री रमेश कुमार यादव द्वारा सम्पादित की गयी।दौराने विवेचना अवलोकन बयान पीडिता अन्तर्गत धारा 161/164 सीआऱपीसी से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 120B/498Aभादवि की घटोत्तरी की गयी व 1.फूला देवी पत्नी गोपी गिरी 2.मन्जू पत्नी बलवन्त गिरी 3.बलवन्त गिरी पुत्र गोपी गिरी 4.यशवन्त पुत्र गोपी गिरी 4.निशा पत्नी रामऔतार गिरी 5.गोपी गिरी पुत्र मरजाद गिरी निवासीगण भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर आजमगढ़ जिसकी विवेचना से नाजदगी गलत पायी गयी तथा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376(3) भादवि व 4(2) पाक्सो ACT की बढोतरी की गयी । विवेचना के क्रम मे आज दिनांक02/09/2023 को उ0नि रमेश कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबीर खास के सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त आशीष गिरी पुत्र गोपी गिरी नि0ग्राम भुवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ को चुनुगपार तिराहा से समय करीब 08.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।मु0अ0सं0 567/23 धारा 363/366/376(3) भादवि व 4(2) पाक्सो ACT थाना जीयनपुर आजमगढ़ के आधार पर सूचना पाते ही चुनुंगापार मोड़ से उ0नि0श्री रमेश कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली जीयनपुर आजमगढ़, हे0का0रविन्द्र यादव थाना कोतवाली जीयनपुर आजमगढ़,का0 अजय पाठक थाना कोतवाली जीयनपुर आजमगढ़,हो0गा0रामानन्द यादव थाना कोतवाली जीयनपुर आजमगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button