आशीष शेलार ने विनोद तावड़े पर लगे आरोपों को किया खारिज, क्रिप्टोकरेंसी घोटाले पर सुप्रिया सुले से मांगा जवाब
Mumbai: Voting in 288 seats of Maharashtra is going on from 7 am. Mumbai BJP President and Bandra West MLA Ashish Shelar also reached his polling station and cast his vote. Talking to reporters after voting, he said that he always tries to vote by reaching the polling station first. Ashish Shelar said that since he started voting, he always tries to vote. Cast that first vote. Along with this, he also appealed to the people of Mumbai to come out of their homes and use their votes and participate in this festival of democracy. He said that the way people are coming forward to vote, I am confident that the grand coalition government is going to be formed in the state. Allegation is. If the allegation is true then the Election Commission should show it, Satish Thakur and his workers should show that they distributed the money. He said that check the CCTV footage, kahi paisa ka lenden hota hua paya jaata hai to phir to malam alag hai, lakin sach yah hai ki hai no bhi glam kam hua nahi. The lie of lies cannot be played for more than a day and the entire truth will be revealed in the investigation. He further said that Vinod Tawde and Raja Nayak have been falsely accused and I condemn such false allegations.Ashish Shelar also reacted to the cryptocurrency scam allegations leveled against Supriya Sule by a former IPS officer. He said that this is a very serious issue, if someone is making allegations by naming ex-IPS officers Nana Patole and Supriya Sule, then NCP i.e. National Corrupt Party will have to explain it.

मुंबई: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा वेस्ट के विधायक आशीष शेलार ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। वोटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से यह कोशिश रहती है कि वह पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें।आशीष शेलार ने कहा कि जब से उन्होंने वोट देना शुरू किया है, तब से उनका यह प्रयास रहता है कि वह पहला वोट डालें। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई वासियों से भी अपील की कि वह अपने घरों से बाहर निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग वोट करने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश में महायुति की सरकार बनने जा रही है।विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शेलार ने कहा कि यह सिर्फ एक आरोप है। यदि आरोप सही है तो चुनाव आयोग को इसे दिखाना चाहिए, सतीश ठाकुर और उनके कार्यकर्ता यह दिखाएं की उन्होंने पैसे बांटे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक कीजिए, कहीं पैसे का लेन-देन होता हुआ पाया जाता है तो फिर तो मामला अलग है, लेकिन सच यह है कि यहां कोई भी गलत काम नहीं हुआ। झूठ का पुलिंदा ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता है और जांच में सारा सच सामने आएगा। उन्होंने आगे कहा कि विनोद तावड़े और राजा नायक पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और ऐसे झूठे आरोपों की मैं निंदा करता हूं।आशीष शेलार ने एक पूर्व आईपीएस अधिकारी द्वारा सुप्रिया सुले पर लगाए गए क्रिप्टोकरेंसी स्कैम के आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है, यदि कोई पूर्व आईपीएस अधिकारी नाना पटोले और सुप्रिया सुले का नाम लेकर आरोप लगा रहा है, तो इसका स्पष्टीकरण एनसीपी यानी नेशनल करप्ट पार्टी को देना होगा।


