कंगना रनौत ने की शाहरुख के बेटे आर्यन की तारीफ, कहा- अच्छा है अलग राह चुनली
Mumbai: Praising superstar Shah Rukh Khan's daughter Aryan Khan, who is making her directorial debut, actress and MP Kangana Ranaut said it's good that she is trying to create her own identity by moving away from the conventional path. It was announced that Aryan will be directing a streaming series. Kangana shared a post on social media welcoming Aryan's decision. The actress shared a snapshot of the post in her Stories section of Instagram. The post read, "It's great that kids from film families are moving forward just to wear make-up, lose weight, dress up and think of themselves as actors." He added, "We collectively The standards of Indian cinema should be raised, this is the time, and those who have the resources often adopt easy ways. It is good that Aryan Khan is traditional He is looking forward to his debut as a writer and film producer, talk about the first film directed by Aryan. offers an unfiltered look at cinema through the adventures of a charming ambitious outsider roaming the streets of town. It will be released on Netflix in 2025. Before this series, Netflix and Red Chillies Entertainment have successfully completed six projects together. It is produced by Aryan Ki Maa Gauri Khan. Gauri and Shah Rukh got married in 1991. Aryan was born in 1997. His daughter Suhana was born there in 2000. In 2013, this power couple announced the birth of Abram through surrogacy.

मुंबई:। निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत कर रहे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तारीफ करते हुए अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि वह परंपरागत रास्ते से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।19 नवंबर को यह घोषणा की गई कि आर्यन एक स्ट्रीमिंग सीरीज का निर्देशन करेंगे।कंगना ने आर्यन के इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के अपने स्टोरीज सेक्शन में की गई पोस्ट का स्नैपशॉट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, “यह बहुत अच्छा है कि फिल्मी परिवारों के बच्चे सिर्फ मेकअप करने, वजन कम करने, सजने-संवरने और खुद को अभिनेता समझने की चाहत से आगे बढ़ रहे हैं।”,उन्होंने आगे कहा, “हमें सामूहिक रूप से भारतीय सिनेमा के मानकों को ऊपर उठाना चाहिए, यही समय की जरूरत है, और जिनके पास संसाधन हैं वे अक्सर आसान रास्ते अपनाते हैं। हमें कैमरों के पीछे ज्यादा लोगों की जरूरत है, यह अच्छी बात है कि आर्यन खान परंपरागत रास्ते से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे है। एक लेखक और फिल्म निर्माता के रूप में उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।”,आर्यन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म की बात करें तो यह एक मल्टी जॉनर प्रोजेक्ट है जो बी टाउन की गलियों में घूमने वाले एक आकर्षक महत्वाकांक्षी बाहरी व्यक्ति के रोमांच के माध्यम से सिनेमा पर एक अनफिल्टर्ड नजरिया पेश करता है।
2025 में ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज से पहले नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मिलकर एक साथ छह प्रोजेक्ट्स सफलता से पूरे किए हैं।
इसका निर्माण आर्यन की मां गौरी खान ने किया है।
1991 में गौरी और शाहरुख ने शादी की थी। 1997 में आर्यन का जन्म हुआ। वहीं 2000 में उनकी बेटी सुहाना का जन्म हुआ। इस पावर कपल ने 2013 में सरोगेसी के जरिए अबराम की पैदाइश के बारे में बताया था।



