Azamgarh news:सी एच सी केंद्र अहरौला पर डॉक्टर नदारत, मरीज के साथ आए परिजनों ने किया हंगामा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़:सी एच सी केंद्र अहरौला पर डॉक्टर नदारत, मरीज के साथ आए परिजनों ने किया हंगामा,अहिरौला थाना क्षेत्र के हाशापुर ग्राम निवासी रमाकांत यादव पुत्र घुरहू यादव जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है उसकी कल शाम को करीब 5 बजे शाम को बिजली की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया ।जिसके बाद उसे आनन फाइनल में अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां पर सभी डॉक्टर वा संबंधित मेडिकल स्टॉप नदारत मिले। करीब आधे घण्टे तक परिजन अस्पताल के गेट पे रोते और चिल्लाते रहे लेकिन अस्पताल के गेट का ना ताला खुला न किसी डॉक्टर और स्टॉप के कानो तक उन परिजनों के रोने और चिल्लाने की आवाज गई ।। जिसके बाद अक्रोसित परिजनों वो गांव वालो ने सीएससी पर लगे कांच के दरवाजों की तोड़ फोड़ की ।।

उसके बाद पीड़ित को अपने प्राइवेट गाड़ी से उसे ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल फूलपुर ले जाया गया जिसे वहा पर मृतक घोषित कर दिया गया । जिसके बाद परजनो का रो रो कर बुरा हाल है ।।
इस पूरे घटना और अहिरौला के सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही लगातार लापरवाही के बारे में अवगत कराया ।।तोड़ फोड़ की जानकारी मिलने पर मौके पर अहिरौला थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे भी पहुंचे और संबंधित घटना की जानकारी ली ।।सीएमओ डॉक्टर आरएम तिवारी ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है ।। लापरवाही कारणों की जांच होगी और दोषियों पर कठोर कारवाही होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button