‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर नजर आएंगे शूजीत सरकार, अभिषेक बच्चन और अर्जुन सेन

Shoojit Sarkar, Abhishek Bachchan and Arjun Sen will be seen on the sets of 'Kaun Banega Crorepati'

 

 

मुंबई: क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर अभिनेता अभिषेक बच्चन, निर्देशक शूजित सरकार और अर्जुन सेन शो की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।

 

अर्जुन से प्रेरित होकर ही अभिषेक शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में मुख्य भूमिका निभा रहे है।

 

तीनों शो के होस्ट, दिग्गज बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ मंच पर दिखाई दिए।

 

फिल्म में अर्जुन सेन का किरदार एक ऐसे व्यक्ति से प्रेरित है जो न केवल कहानी का अभिन्न अंग है बल्कि शूजित सरकार का दोस्त भी है। अर्जुन सेन के जीवन और अनुभवों ने फिल्म की भावनात्मक गहराई को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका वाली ‘आई वांट टू टॉक’ को दर्शकों और आलोचकों दोनों से ही अपार प्रशंसा मिल रही है। मशहूर हस्तियों ने फिल्‍म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की।

 

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, “शूजित सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं। अभिषेक बच्चन ने ‘आई वांट टू टॉक’ में दमदार प्रदर्शन किया है। इसे अवश्य देखना चाहिए।”

 

फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भी फिल्म की प्रशंसा करते हुए लिखा, “शानदार कहानी और दिल को छू लेने वाले अभिनय का संगम, शूजित और ‘आई वांट टू टॉक’ की पूरी टीम को बधाई।”

 

नवीनतम एपिसोड में दर्शकों को अर्जुन सेन के किरदार के बारे में जानने का मौका मिलेगा। वहीं शूजित सरकार फिल्म निर्माण प्रक्रिया के बारे में बात करते नजर आएंगे।

 

अभिषेक बच्चन कहते है कि इस किरदार को निभाने से उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिला, जिसकी जीवन यात्रा ने कहानी को गहराई से प्रभावित किया।

 

‘आई वांट टू टॉक’ में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी हैं।

 

फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिड़ी और शूजित सरकार ने राइजिंग सन फिल्म्स के तहत किया है।

 

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

Related Articles

Back to top button