आजमगढ़;सर्वाेदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ टीचर्स डे

इंसान को हर मुश्किलें काटना सिखाती है ज्ञान की आरी:विधान तिवारी

 

रिपोर्ट: रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़: हरिबंसपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस को हर्साेल्लाष के साथ संपन्न हुआ । इस मौके पर विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव व प्रधानचार्य विधान तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माँ और डॉ० सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप जला कर कार्यक्रम की सुरुआत की गई
कार्यक्रम में अध्यापकों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया। इसमें छात्र-छात्राओं के जरिये शिक्षक दिवस पर भाषण, कविता गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जी ने शिक्षकों को सम्मानित किया । प्रबंधक के द्वारा विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं अन्य कर्मचारी गण को उपहार भेंट किया गया। उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक एवं कर्मचारियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात संस्था के प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने कहा कि ज्ञान ही इंसान को जीने योग बनाता है। उसे कर्म योगी के रूप में स्थापित करता है। जिस प्रकार एक शिल्पकार एक पत्थर को आकार देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी छात्रों के अवगुणो को दूर करके उनको कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्य क्रम के अंत मे प्रबन्धक जी ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button