Azamgarh news:राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

रिपोर्ट:रिंकू चौहान
आजमगढ़: आगामी 9 सितंबर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर श्री धनंजय कुमार मिश्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंo-02/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
और सबको निर्देश दिए की सभी पैरा लीगल वालंटियर अपने तहसीलों में लोगो को ज्यादा से ज्यादा सुलह समझौते वाद संबंधित मामले को हल कराए
इस मौके पर चीफ लीगल डिफेन्स कॉउंसल श्री आशीष कुमार राय, पैनल लॉयर छोटेलाल निगम पराविधिक स्वयं सेवक विनय कुमार राव, रिंकू चौहान शहनाज़ बानो, अशोक कुमार, रामउजागीर यादव, हरिकेश कुमार, भगवान प्रसाद सिंह, व अन्य पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।



