भदोही:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जनजागरूक्ता कार्यक्रम

रिपोर्ट: असरफ संजरी

भदोही।आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के सयुंक्त तत्वाधान मे सांडा गांव के पंचायत भवन पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 225 से अधिक महिलाओं, किशोरी और बच्चे शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रीना श्रीवास्तव ने कहा कि 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है जिसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं और पुरुषों में समानता लाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। समाजसेवी डॉ संजीव कुमार बाला जी ने कहा की आज भी महिलाओं को रूढ़िवादी सोच से गुजरना पड़ता है आज भी महिलाओं को घर से दफ्तर की दूरी तय करते समय कई सवाल उठाए जाते है वैसे तो संविधान में पुरुष और महिलाओं को समान अधिकार है परंतु आज भी कुछ घरों की महिलाओं को पुरुष प्रधान का महत्व समझाया जाता है। जहां एक तरफ बच्ची को दुर्गा रूप में पूजन किया जाता है वही दूसरी तरफ दरंदिगी के साथ कुचला जाता है।
इस कार्यक्रम में महिला और किशोरियों के सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के विषय पर विचार, संस्कृतिक एवं खेल संबधी गतिविधियों के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर केशा,सीमा,मीरा, कर्मबली,रीता सिंह,उमाशंकर व अमित यादव इत्यादि ने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संचालन रीता सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन केशा देवी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button