भारत पेट्रोलियम द्वारा नेशनल आर ए के फ्यूल स्टेशन का हुआ शुभारंभ।

Atrauliya/Azamgarh: Let us tell you that the grand inauguration of National RAK Fuel Station by Bharat Petroleum located at Bhagwanpur Madia Paar of the area was done by Darya Shipping Company owner and industrialist Rajneesh Kumar and Phoolchand Yadav (former President Student Union Faizabad University) by jointly cutting the ribbon. On this occasion, many farmers and dignitaries of the area were also present. Farmers are also happy with the opening of this petrol pump in the rural area, where people will now be provided 24-hour services as per their need. Operator/owner Kamlesh Rajbhar Fauji said that this petrol pump has been allotted by Bharat Petroleum in my name, in which the people of rural areas will now get more convenience, along with this, the farmers of rural areas will also get a lot of facilities here. It is a matter of great happiness that due to the petrol pumps being located within a radius of three kilometers, we tried to set up a petrol pump here somehow so that all our people in the rural area get the facility. Our effort will be to be at the forefront on the scale of purity so that the people of the rural area do not face any problem. Our colleague Jafar Ahmed has a great support due to which we have established this petrol pump today. As per availability, we are able to provide services 24 hours a day. Associate Rahul Yadav said that it is our mission to provide such facilities to our farmer brothers in rural areas which have quality and quantity so that they do not have to go anywhere if they have any problem. Diesel, petrol and Mobil will always be available in our staff. People will get oil at the rate fixed by the government. With the opening of this petrol pump, while people will get convenience, farmers of rural areas will also be provided a lot of convenience, efforts will be made to provide 24-hour services to the people at this petrol pump in the rural area. Associate Adnan said that keeping in view the facilities to the people of the rural area, this petrol pump has been opened in the rural area so that people always get convenience.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़ :बता दे की क्षेत्र के भगवानपुर मदिया पार स्थित भारत पेट्रोलियम द्वारा नेशनल आर ए के फ्यूल स्टेशन का भव्य शुभारंभ डारया शिपिंग कंपनी के मालिक व उद्योगपति रजनीश कुमार व फूलचंद यादव (पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ फैजाबाद विश्वविद्यालय) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम किसान व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र में इस पेट्रोल पंप के खुल जाने से किसानों में भी खुशी है जहां लोगों को अब जरूरत के अनुसार 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएगी। संचालक/मालिक कमलेश राजभर फौजी ने बताया कि मेरे नाम से भारत पेट्रोलियम द्वारा यह पेट्रोल पंप आवंटित किया गया है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब ज्यादा सहूलियत मिलेगी, साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को भी काफी सुविधा यहां मिलेगी। बड़ी खुशी की बात है कि यहां तीन-तीन किलोमीटर दायरे में पेट्रोल पंप दूर होने की वजह से यहां हम लोगों ने कोशिश किया कि किसी तरह पेट्रोल पंप लगे जो ग्रामीण क्षेत्र में हमारे सभी लोगो को सुविधा प्राप्त हो । हमारी कोशिश होगी की शुद्धता के पैमाने पर सबसे आगे रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कोई परेशानी ना हो। हमारे सहयोगी जाफर अहमद का बहुत बड़ा सहयोग है जिनकी वजह से आज हमने यह पेट्रोल पंप स्थापित किया। उपलब्धता के अनुसार हम 24 घंटे सेवाएं देने में सक्षम है। सहयोगी राहुल यादव ने बताया कि हमारा यह मिशन है कि हमारे ग्रामीण अंचल के जो किसान भाई हैं उनको ऐसी सुविधा प्रदान करें जिसमें क्वालिटी व क्वांटिटी हो कि उन्हें कोई समस्या हो और उन्हें कहीं जाने की जरूरत ना पड़े। हमारे यहां डीजल पेट्रोल और मोबिल हमेशा स्टाफ में उपलब्ध रहेगा। सरकार द्वारा जो रेट निर्धारित होगा उस रेट पर लोगों को तेल उपलब्ध मिलेगा ।इस पेट्रोल पंप के खुल जाने से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को भी काफी सुविधा प्रदान की जाएगी, कोशिश रहेगी की ग्रामीण क्षेत्र के इस पेट्रोल पंप पर लोगों को 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाए। सहयोगी अदनान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं को देखते हुए ग्रामीण अंचल में इस पेट्रोल पंप को खोला गया है जिससे लोगों को हमेशा सुविधा मिले । यहां तेल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा जिससे 24 घंटे लोगों को सेवाएं प्रदान की जा सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, डॉक्टर राजेंद्र सिंह , उद्योगपति संजय यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष अंबेडकर नगर शमशाद ,प्रधान सत्येंद्र सिंह सोनू ,आशीष यादव, डाल्टन, शिव आसरे ,प्रबंधक राधेश्याम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button