बड़ी खबर मुरादाबाद की संसद रुचि वीरा के घर पर पुलिस का सख्त पहरा 

Moradabad: Samajwadi Party (SP) was sending a team to inspect the violence in Sambhal, Uttar Pradesh. In this sequence, SP's Moradabad MP Ruchi Veera was preparing to go to Sambhal. Police has kept a strict guard outside her house. Amidst the violence that erupted after the survey of Jama Masjid, the Sambhal district administration is constantly monitoring to maintain peace and law and order. Meanwhile, the SP MP from Moradabad was preparing to go to Sambhal. Then a police team reached her house and stopped her. Police has kept a strict guard on all the roads. In the capital Lucknow, on Saturday, police has been deployed outside the house of Leader of Opposition Mata Prasad Pandey in the Legislative Assembly. Along with this, police is also deployed outside the residence of Leader of Opposition Lal Bihari Yadav in the Legislative Council. Actually, the SP delegation had to go to Sambhal. Even before this, police force has been deployed outside the houses of the leaders. A team of SP was going to Sambhal on Saturday under the leadership of Leader of Opposition Mata Prasad Pandey. The police was already alert about this. A large number of police personnel are guarding Mata Prasad's house. He was requested to stay at home. It is known that a 15-member delegation of SP was going to Sambhal under the leadership of Leader of Opposition in the Assembly Mata Prasad Pandey. All of them were going to Sambhal to meet the victims and get information. After this, they were to share the information with the SP chief. At present, the delegation has been stopped from coming and police security is deployed outside Mata Prasad's house. On this, SP President and former Chief Minister of the state Akhilesh Yadav also expressed his displeasure on this matter on the social media platform X Post and said that imposing such restrictions is a failure of the BJP government's governance, administration and government management.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अपना एक दल घटना का मुआयना करने के लिए भेज रही थी। इसी क्रम में सपा की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा संभल जाने की तैयारी में थीं। पुलिस ने उनके घर के बाहर सख्त पहरा बैठा रखा है।जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा के बीच संभल जिला प्रशासन शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी बीच मुरादाबाद की सपा सांसद संभल जाने के लिए तैयारी कर रही थीं। तभी पुलिस के एक दल ने उनके घर पर पहुंच कर उन्हें रोक दिया। सभी रास्तों पर पुलिस ने सख्त पहरा बैठा रखा है।राजधानी लखनऊ में शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस लगा दी है। साथ ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के आवास के बाहर भी पुलिस तैनात है। दरअसल सपा के डेलिगेशन को संभल जाना था। इससे पहले ही नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।सपा का एक दल शनिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे की अगुवाई में संभल जा रहा था। पुलिस इसे लेकर पहले से ही सतर्क थी। माता प्रसाद के घर पर भारी संख्या में पुलिस पहरा दे रही है। उनसे घर पर रहने का अनुरोध किया था।ज्ञात हो कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। यह सभी संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी लेने जा रहा था। इसके बाद वह लोग जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था।फिलहाल प्रतिनिधिमंडल को आने से रोक दिया गया है और माता प्रसाद के घर के बाद पुलिस सुरक्षा तैनात है। इस पर सपा अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया मंच एक्स पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है,

Related Articles

Back to top button