भाजपा की जीत पर बांटी गई मिठाई ,जमकर हुई आतिशबाजी।

Sweets were distributed on BJP's win, there were fireworks

 

रिपोर्ट:चंद्रेश यादव

अतरौलिया।। बता दे की देश के महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में हुए चुनाव व उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा की भारी जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र के नगर पंचायत स्थित आवास पर मिठाई बांटी गयी,लोगो ने एक दूसरे का मुंह मीठा करके खुशी जाहिर की वही कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की। उत्तर प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे से संगठन और कार्यकर्ताओ को और मजबूत करते हुए भाजपा ने एक बार फिर भारी जीत दर्ज की है ,जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी की स्वकारिता पर देस की जनता व उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना समर्थन प्रकट किया है। लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने लोगों को गुमराह करके जो अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास किया था उत्तर प्रदेश की जनता व देश की जनता ने उस अराजकता को समाप्त किया है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते हुए जनाधार का परिणाम है। कांग्रेस शिवसेना व शरद पवार जैसे लोग समाप्त हो गए। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से समाप्त हुई है। इस मौके पर सुनील पांडे, सुनील तिवारी, रिंकू मोदनवाल रमेश सिंह रामू, धीरज मिश्रा, विनय पांडे, सुमित अग्रहरि, श्याम बिहारी चौबे सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button