घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने ली महात्मा गांधी जी के छतरी की सुधी। मिला नया कलेवर

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी नगर के मझवारामोड़ पर स्थापित जनपद की एक मात्र महात्मा गॉंधी जी की प्रतिमा जिसके उपर लगी छतरी जगह जगह से टूट गयी थी, उसको घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने स्वम् के प्रयास से ठीक कराकर जन प्रतिनिधियों के साथ नगर पंचायतघोसी को आईना दिखाने का कार्य किया है।

घोसी नगर केमझवारामोड़ पर जनपद की एकमात्र महात्मा गॉंधी जी की प्रतिमा तत्कालीन डीएम अशोक प्रियदर्शी के प्रयास से स्थापित हुई थी।जिसको नया कलेवर तत्कालीन ई ओ प्रेमचंद गुप्ता के कार्यकाल में हुआ। इधर जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों की उदासीनता एवं रख रखाव के अभाव मे इसके उपर सुरक्षा हेतु लगी प्लास्टिक की छतरी जगह जगह से टूट कर खराब हो गयी थी। संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय एवं अन्य लोगों के द्वारा समय समय पर सुंदरीकरण की मांग हुई।परंतु कार्यवाही की जगह आश्वासन ही मिलता रहा।देखा की कई साल के अंदर पंद्रह अगस्त, छब्बीस जनवरी, दो अक्टूबर जैसे राष्टीय त्यौहार बीत गए। जन प्रतिनिधि, नगर चेयरमैन, अधिकारी गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चलते बने। लेकिन बार बार कहने के बाद भी गांधी जी की छतरी नहीं लगी। इस को गंभीरता से लेते हुए उन्हों ने संघर्ष समिति के

साथियों संग विचार कर महात्मा गांधीजी के प्रतिमा के ऊपर छतरी लगवाने का कार्य किया। सदस्यों ने नगर पंचायतघोसी अध्यक्ष एवं इओ से मांग किया की तत्कालीन इओ संदीपसिंह ने प्रतिमा के सुंदरीकरण के लिए जो योजना बनाई थी, उसको जल्द से जल्द मूर्त रूप दिया जाय। इस अवसर पर नगर पंचायतअध्यक्ष मुन्नाप्रसादगुप्ता, घोसी संघर्ष समिति अध्यक्ष अरविंद कुमारपांडेय, सुदर्शन कुमार, खुर्शीद खान, कैप्टन राम विजय पांडेय, भोला विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, अरविंद मौर्य, नेहाल अख्तर, आशीष कुमार, सहित बहुत से लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button