घोसी विधानसभा में हुए अबतक के चुनाव में सुधाकर सिंह रेकार्ड मतो से जीते

रिपोर्ट: अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ:घोसी विधानसभा का उपचुनाव अबतक हुए सभी विधानसभा चुनावों से कई मायने में अलग रहा।सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अपने अबतक के चुनाव की तुलना में सबसे अधिक मत 124295 वोट पाकर विजय प्राप्त कर विधायक बने।वही भाजपा प्रत्याशी दारासिंह चौहान 2022 के चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में पाए मतो 108430 की जगह5सितम्बर को हुए उपचुनाव में मात्र81623 ही मत प्राप्त कर सके।पीस पार्टी के सनाउल्लाह मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।फिरभी दोनो दलों के प्रत्याशियों को छोड़ कर बाकी प्रत्याशी अपनी जमानत नही बचा सके।घोसी उपचुनाव का परिणाम आने के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारासिंह चौहान के बाहरी होने के कम्पेनियन के चलतेअबतक हुए चुनावों की तुलना में 42672 रेकार्ड मतो से चुने जाने को लेकर जनता में खुशी का माहौल रहा।घोसी की जनता ने सभी दलों को स्पष्ट संदेश दिया कि हम उसी को चुने गे जो हमारे सुखदुःख में साथ रहते हुए विकास को प्राथमिकता देगा।वही पीस पार्टी ने भी आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशी उतारने के बाद पूर्वमे हुए चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया।जनता ने नोटा के रूप में 1725 मत देकर भविष्य की राजनीति का संदेश दिया है।लोगो को नवनिर्वाचित सपा विधायक सुधाकर सिंह से बहुत उम्मीदें लगाए बैठी है।भाजपा के नगर पदाधिकारियों को इस बात से संतोष हैकि 2022 के चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मत मिले।



