सुरक्षित ईलाका ओसवाल पार्क में पाचवीं मंजिले पर नकली चाभी बनाकर लाखों की चोरी
Bhiwandi - A case of theft of jewellery worth lakhs from a flat in Oswal Park Society of Anjur Phata, located on Bhiwandi Kharbab Road, which is said to be the safest area, has come to light. An unknown thief opened the door of this flat located on the fifth floor with a fake key and entered the bedroom and fled with gold jewellery worth Rs 2 lakh 68 thousand kept in the cupboard. After the incident, there is panic in the area. The flat owner Ashish Dheeraj Lal Gudka informed the Narpoli police station about this incident. On the basis of the complaint, Narpoli police has registered a case against unknown thieves. According to the complaint, the theft took place between November 23 and November 30, when the family had gone out for some work. The thief very cleverly opened the lock of the door and entered inside and made away with the jewellery kept in the cupboard. The stolen items include expensive gold jewellery. As soon as the information of the incident was received, Narpoli police registered a case and started investigation. The police have registered a case against the unknown thief and have started scanning the CCTV footage of the surrounding area. It is also being investigated whether this theft was the handiwork of someone known. This incident has exposed the security system of Oswal Park Society. Questions are being raised as to how the thief reached the flat so easily and escaped after committing the theft. Despite the presence of guards and CCTV cameras in the society, such an incident has put the residents in worry. After this theft incident, the residents of the society are in panic. Local people say that incidents of theft are increasing in this area in recent times, but adequate steps are not being taken by the administration. The residents have demanded from the police that this matter should be taken seriously and security should be increased. An officer of Narpoli Police said, "We have registered a case against the unknown thief and efforts are being made to catch the culprit soon. The investigation is being carried forward with the help of CCTV footage and local clues."

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – सबसे सुरक्षित ईलाका कहे जाने वाले भिवंडी खारबाब रोड पर स्थित अंजूर फाटा के ओसवाल पार्क सोसाइटी में एक फ्लैट से लाखों के गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पांचवीं मंजिल पर स्थित इस फ्लैट का दरवाजा अज्ञात चोर ने नकली चाबी से खोलकर बेडरूम में प्रवेश किया और आलमारी में रखे २ लाख ६८ हजार रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस घटना की जानकारी फ्लैट मालिक आशिष धीरज लाल गुढका ने नारपोली पुलिस स्टेशन को दी । शिकायत के आधार पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफमामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार, चोरी २३ नवंबर से ३० नवंबर के बीच हुई, जब परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। चोर ने बड़ी सफाई से दरवाजे का ताला खोला और अंदर घुसकर आलमारी में रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में महंगे सोने के आभूषण शामिल है।घटना की सूचना मिलते ही नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह चोरी किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति की कारस्तानी तो नही। इस घटना ने ओसवाल पार्क सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चोर इतनी आसानी से फ्लैट तक कैसे पहुंचा और चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया। सोसाइटी में गार्ड और सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद इस तरह की घटना ने निवासियों को चिंता में डाल दिया है। चोरी की इस वारदात के बाद सोसाइटी के निवासी दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इस इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे। निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और सुरक्षा बढ़ाई जाए। नारपोली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, “हमने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही अपराधी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।”


