दुष्कर्म के खेल में जाना पड़ा जेल
Rape game had to go to jail
रिपोर्टर: रोशन लाल
आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 31 मई 2024 को वादी मुकदमा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना बिलरियागंज पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी बादशाह पता अज्ञात द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया तथा दुष्कर्म करके दिनांक 29 मई 24 को रात्रि में 11 बजे रौनापार बाजार में छोड़ दिया गया,
जिसके सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 191/2024 धारा 363/376 भादवि, 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एस.सी/एस.टी. एक्ट. बनाम बादशाह पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसमे नामित अभियुक्त रंगजेब उर्फ बादशाह पुत्र अबैदुल रहमान उर्फ अब्दुल रहमान साकिन दाऊदपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को बिलरियागंज पुलिस ने 15 जून .2024 को गिरफ्तार करलिया गया।
15.06.2024 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 औरंगजेब उर्फ बादशाह पुत्र अबैदुल रहमान उर्फ अब्दुल रहमान साकिन दाऊदपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को अण्डर पास श्री नगर सियरहा के पास से समय करीब 08.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।