रहनाल गांव के पास गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर खाक
A huge fire broke out in a warehouse near Rahnal village

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी। भिवंडी तालुका रहनाल गांव प्रेरणा कॉम्प्लेक्स में दोपहर के समय एक गोदाम में भीषण आग लग जाने के कारण गोदाम में रखा गया गोदाम सहित पूरा माल जलकर खाक हो गया। इस गोदाम में हार्डवेयर सामिग्री और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। जिसके दौरान आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, और अधिकारियों ने गोदाम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका भी जताई है। इस घटना से प्रेरणा कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि, समय पर आग पर काबू पाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने गोदामों में सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


