नानी के साथ रोटियां बनाते नजर आए प्रीति जिंटा के लाडले जय

Preity Zinta ke Ladle Jai seen making roti with naani ke

Mumbai: ‘Koi Mil Gaya’ fame Preity Zinta took to social media to share beautiful pictures of her love Jai and Apni Maa ki Tuning, in which she was seen making roti in the kitchen with Jay and Nani. ‘Kal Ho Na Ho’ fame Preity Zinta wrote in the caption, “The best things in life are free. Like this roti ko khane ka anand made by naani maa and hamare sabes chote chef jai. Happy Sunday everyone.”,The actress’s son Jai was born in 2021 through surrogacy. The couple also has a daughter, named Zia. Earlier, the actress and owner of Punjab Kings XI, visited Saudi Arabia for the IPL auction and shared a post on social media asking fans for suggestions about the team. ‘, ‘Kal Ho Na Ho’, ‘Veer Jara’ and ‘Dimple Girl’, who made her mark in the industry with her brilliant films, shared another video showing the beauty of the city with its hotel rooms, balconies and rooftops. Dikhati Nazar Ai Thien. Workfront Ki Baat Karen To The actress who gave Ek Se Badkar Ek hits to the film industry will soon be seen in ‘Lahore 1947’ directed by Rajkumar Santoshi and produced by Aamir Khan. ‘Gadar’ fame Sunny Deol will be seen in the lead role with Preity in the film.

मुंबई:‘कोई मिल गया’ फेम प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने लाडले जय और अपनी मां की ट्यूनिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिसमें जय, नानी के साथ रसोई में रोटी बनाते नजर आए।‘कल हो ना हो’ फेम प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा, “जीवन में सबसे अच्छी चीजें मुफ्त हैं। जैसे नानी मां और हमारे सबसे छोटे शेफ जय द्वारा बनाई गई इस रोटी को खाने का आनंद। सभी को हैप्पी संडे।”,अभिनेत्री के बेटे जय का जन्म 2021 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। दंपति की एक बेटी भी है, जिसका नाम जिया है।इससे पहले अभिनेत्री और पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन, आईपीएल ऑक्शन के लिए सऊदी अरब पहुंचीं थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से टीम को लेकर सुझाव मांगे थे।’दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर जारा’ समेत शानदार फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली ‘डिंपल गर्ल’ ने एक और वीडियो शेयर कर होटल के कमरे, बालकनी और छत के साथ ही शहर की खूबसूरती दिखाती नजर आई थीं।वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री जल्द ही राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी और आमिर खान द्वारा निर्मित ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रीति के साथ लीड रोल में ‘गदर’ फेम सनी देओल नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button