पवई पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार भेजा जेल
Powai Police has sent an accused wanted in dowry murder to jail

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:पुलिस के अनुसार 29 अगस्त 2024 को वादी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री जिसकी शादी अवनीश कुमार सिंह पुत्र राममिलन सिंह ग्राम सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 02 दिसंबर.2022 को किया गया था, लेकिन वादी के पुत्री के ससुराल वालों द्वारा वादी के पुत्री को दहेज के लिए लगातार प्रताडित करना, मारना पीटना व जान से मारने की धमकी दिया जाता था। दिनांक 28.08.24 को अचानक तबियत खराब कहकर वादी की पुत्री को रहस्यमय ढंग से उसके ससुराल वालों द्वारा मार डाला गया इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/24 धारा 80(2), 85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट बनाम अभियुक्तों 1.अवनीश सिंह पुत्र राममिलन सिंह 2.राममिलन सिंह पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह 3. परमीला सिंह पत्नी राममिलन सिंह 4. अराधना सिंह पुत्री राममिलन सिंह निवासीगण ग्राम सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।इसी कड़ी मे 9 दिसंबर को उ0नि0 मनीष मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राममिलन सिंह पुत्र स्व0 धर्मराज सिंह निवासी सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ उम्र करीब 70 वर्ष को चकिया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बगल लिंक रोड के पास से से समय करीब 09.05 AM बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।



