भिवंडी के रेड लाइट एरिया में अनैतिक मानवीय तस्करी प्रबंधक विभाग की छापेमारी
Unethical Human Trafficking Directorate raids in red light area of Bhiwandi
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – ठाणे पुलिस अनैतिक मानवी तस्करी प्रतिबंधक विभाग व्दारा भिवंडी मनपा आयुक्तालय मार्ग पर स्थित हनुमान टेकड़ी के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई करके ६ बांग्लादेशीमहिलाओं को गिरफ्तार किया है, सभी महिलाएं भारत में बिना किसी अनुमती अथवा प्रमाण पत्र की अवैध रूप से रह रही थी। और गिरफ्तार की गई उसी ईलाके में देह व्यापार में लिप्त पाई गईं।ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतना चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह छापा मारा। दोपहर के समय की गई इस कार्रवाई में कई कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान गिरफ्तार महिलाओं के पास से भारतीय नागरिकता का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। गहन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी महिलाएं बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं। पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर भिवंडी शहर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब यह महिलाएं पुलिस की निगरानी में हैं, और आगे की जांच जारी है।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस सिर्फ अवैध रूप से रह रही महिलाओं पर ही नहीं, बल्कि उन्हें पनाह देने और देह व्यापार में धकेलने वाले दलालों पर भी सख्त कार्रवाई करे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के बीच भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर आवाजें तेज हो रही हैं। भिवंडी में पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय बाद हुई है और इसे नागरिकों के बीच सकारात्मक कदम माना जा रहा है।