मनपा कर्मियों पर आयुक्त की सख्त रवैया

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी -भिवंडी महानगरपालिका में अनुशासनहीनता और समय की अनदेखी को लेकर आयुक्त अजय वैद्य ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। लेट-लतीफ कर्मचारियों की बढ़ती समस्या को देखते हुए सुबह ९:४५ बजे आयुक्त ने खुद मुख्यालय के प्रवेशद्वार पर पहुंचकर देरी से आने वाले कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया।पालिका में कर्मचारियों की ड्यूटी का समय सुबह ९:४५ से शाम ६:१५ बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद, नियमित रूप से कर्मचारी देर से आने और जल्दी जाने का सिलसिला जारी रखे हुए थे। मंगलवार की इस अचानक कार्रवाई में ५० से अधिक कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचने पर पकड़े गए। आयुक्त ने इन सभी कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इन कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब मांगा गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित कर्मियों पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से नगर पालिका के कर्मचारी वर्ग में खलबली मच गई है। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज है कि आगे ऐसी कार्रवाई से बचने के लिए अब समय पर कार्यालय पहुंचना ही पड़ेगा। आयुक्त अजय वैद्य की इस सख्त कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह होगा कि इस कदम का कर्मचारियों पर कितना प्रभाव पड़ता है और क्या यह बदलाव लंबे समय तक कायम रहता है

Related Articles

Back to top button