परिवार की रजामंदी के बिना हुई शादी, दूल्हा-दुल्हन आपस में भिड़े,तमाशा देखते रहे लोग

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:बुधवार को कोतवाली के निकट उस वक्त मजमा लग गया जब शादी करने के तुरन्त बाद दूल्हा दुल्हन ही आपस में भिड़ गए।यह घटना शहर कोतवाली स्थित बड़ादेव मंदिर पर घटित हुई है। जहां सिधारी थाना क्षेत्र के मकदुमपुर ग्रामसभा क्षेत्र के निवासी अनुपम और रवीना ने बगैर परिवार की रजामंदी से कोर्ट मैरेज कर ली थी। बाद में इसकी सूचना मिलने पर परिजन सहमत होकर हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के लिए बड़ादेव मंदिर पहुंचे थे। जहां दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी के बाद जब दुल्हन के भाई ने दूल्हे को मुंह मीठा करने के लिए उसे लड्डू खिलाने लगा तो वह मिठाई फेंककर अचानक से मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन भी आपस में भीड़ गए। वही सरायशादी निवासी दूल्हे के पिता सूबेदार ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनका लड़का वहां से भाग गया। फिलहाल वह अभी अपनी बहु को घर लेकर चले गए।यह पूरी घटना शहर कोतवाली स्थित बड़ादेव मंदिर पर घटित हुई है।बता दे कि सिधारी थाना क्षेत्र के मकदुमपुर ग्रामसभा क्षेत्र के निवासी अनुपम और रवीना ने बगैर परिवार की रजामंदी से कोर्ट मैरेज कर ली थी।बाद में इसकी सूचना मिलने पर परिजन किसी तरह से मान तो गए लेकिन एक बार फिर से दोनों की हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के लिए बड़ादेव मंदिर पहुंचे थे।जहां दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी तो हुई लेकिन दुल्हन के भाई ने बताया कि जब वह मुंह मीठा करने के लिए लड्डू देने लगा तो दूल्हा मिठाई फेंककर अचानक से मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन भी आपस में भीड़ गए।प्रेम विवाह में हो रहे इस पूरे तमाशे को देखने बड़ादेव मंदिर के बाहर राहगीरो की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी।

संवाददाता दीपक भारती

Related Articles

Back to top button