श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ। 

 

विनय मिश्र,जिला संवाददाता।

 

पथरदेवा, देवरिया। पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम घुड़ी कुंड कला मे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आज शुभारंभ हुआ, जो आज से लेकर 7 नवंबर 2024 तक चलेगा। मुख्य कथावाचक पंडित पंचानंन त्रिपाठी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराया जाएगा । कथा मुख्य यजमान व्यास मुनि सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी, सहित अन्य अमरजीत सिंह ,श्रीमती विंध्यवासिनी सिंह, रेखा देवी, मेनका देवी, कुमारी रजनी सिंह, सलोनी सिंह ,सचिन सिंह, शोभा सिंह ,विजय सिंह ,किशन, जगदीश सिंह, नरेश भारती, राम नरेश दुबे सहित काफी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहेगे।

यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजन व्यास मुनि सिंह ने दिया।

Related Articles

Back to top button