उपजिलाधिकारी निजामाबाद तहसीलदार और उपखंड अधिकारी का पत्रकारों द्वारा किया गया सम्मान

Deputy Collector Nizamabad Tehsildar and sub-district officer felicitated by journalists

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

निजामाबाद/आजमगढ़।आज उप जिलाधिकारी निजामाबाद अतुल कुमार गुप्ता, तहसीलदार केशव प्रसाद और उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का पत्रकारों द्वारा निजामाबाद के वरिष्ट पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे के आवास पर माल्यार्पण कर और अंग वस्त्रम द्वारा सम्मान किया गया |उप जिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता की कार्यशैली से बहुत ही कम समय में वह जनता के बीच प्रसिद्ध हो गए हैं जनता की शिकायतों को बहुत ही ध्यान पूर्वक सुनने और उसका त्वरित निस्तारण करने के लिए इस समय वह जनता के बीच लोकप्रिय हो गए हैं रोज जनता दरबार लगाकर ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण करने की कोशिश करते हैं जिससे कि जनता दरबार का त्वरित फायदा जनता को मिल सके। तहसीलदार केशव प्रसाद भी जनता की शिकायतों का निस्तारण करने में उनके साथ हमेशा लगे रहते हैं|उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा भी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं। हर वर्षो की भांति पत्रकारों ने क्षेत्र में लोकप्रिय अधिकारियों को सम्मान देते हैं।इसी क्रम में आज निजामाबाद के वरिष्ट पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे के आवास पर क्षेत्रवासियों में अति लोकप्रिय उपजिलाधिकारी निजामाबाद डाक्टर अतुल गुप्ता तहसीलदार केशव प्रसाद और विद्युत उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया।इस सम्मान से गदगद उपजिलाधिकारी डाक्टर अतुल गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज के आइना होते होते हैं।समाज की अच्छाइयों और बुराइयों को प्रशासन तक पहुंचाने का काम पत्रकार करते हैं।उन्होंने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते किए ।इस अवसर पर पत्रकार प्रेम प्रकाश दुबे, अभय गुप्ता,रवि पाठक,अभिलाष उपाध्याय,शुभम दुबे,प्रदीप सिंह, प्रवीन सिंह नदौली,यशपाल सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button