Azamgarh :जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा आज जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश पांडे की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारी गण बैंक पदाधिकारी गण अधिवक्तागढ़ न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे l इस लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित करके तथा वागदेवी की प्रतिमा पर हिमालय अर्पण करके किया गया इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है जिसके माध्यम से विवाद का निपटारा निशुल्क व त्वरित किया जाता है उन्होंने आगे बताया कि लोक अदालत में दिया गया फैसला ही अंतिम होता है उसके खिलाफ किसी ऊपरी में न्यायालय में अपील नहीं होती है क्योंकि लोक अदालत में जो फैसले होते हैं सुलह समझौते के आधार पर होते हैं इसलिए पक्षकारों के बीच में मतभेद भी समाप्त हो जाता है इसमें ना कोई जीतता है और ना ही कोई हारता है l आज के इस लोक अदालत में निस्तारण हेतु कुल 1144433 वार्ड चिन्हित किए गए थे जिसमें से कुल95328 वार्ड निस्तारित हुए तथा रुपया 166949443 धनु राशि का समझौता हुआ l प्रिलीटीगेशन स्तर पर 80947 तथा कोर्ट से 14381 दिवानी व फौजदारी वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए l जिसमें जनपद न्यायाधीश द्वारा 7, अजय कुमार सिंह पीठासीन अधिकारी न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 105, अहसानुल्लाह खान प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 40,संदीप यादव अपर प्रधान न्यायाधीश न्यायालय द्वारा 31, प्रेम शंकर पर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 43 वादों का निस्तारण किया गया l इस लोक अदालत में कुल 15 दंपतियों को 16 समझौते के आधार पर मेल मिला करा कर शहर सुविधा किया गया l सतीश चंद्र द्विवेदी कोर्ट नंबर 1 द्वारा कुल चार, कमलापति विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट द्वारा 4 जैनेंद्र कुमार पांडे न्यायाधीश को नंबर तीन द्वारा दो शैलजा राठी विशेष न्यायाधीश पाकसो कोर्ट द्वारा 6 संतोष कुमार यादव कोर्ट नंबर द्वारा 6,संतोष कुमार यादव कोर्ट नंबर 6 द्वारा 126 रमेश चंद्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफसी एक द्वारा दो, जैनुद्दीन अंसारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफसी दो द्वारा एक का निस्तारण किया गया सत्यवीर सिंह मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट द्वारा 3000 निस्तारण किया गया कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुमार मिश्रा ने किया l

Related Articles

Back to top button