यूपी पुलिस को ओपन चैलेंज,ना एनकाउंटर का खौफ, ना अरेस्ट का डर; मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ में लूट और मर्डर

उत्तर प्रदेश के मंगलवार का दिन पुलिस के लिए बेहद चुनौती पूर्ण रहा। खासकर पूर्वी यूपी की पुलिस को बदमाशों ने खुली चुनौती दे दी है(Tuesday in Uttar Pradesh was a challenging day for the police. The police, especially in eastern UP, have been openly challenged by miscreants)ऐसा लगा कि न एनकाउंटर का खौफ है और न ही अरेस्ट का डर। मिर्जापुर में गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपए लूट लिए गए।प्रयागराज के सिविल लाइंस में मशहूर अस्पताल के एकाउंटेंट से सात लाख रुपये लूट लिए गए। प्रतापगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा संचालक से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए गए। तीन जिले एक दूसरे से सटे हैं। मिर्जापुर से प्रयागराज सटा है तो प्रयागराज से प्रतापगढ़ सटा हुआ है। तीन घटनाएं कुछ घंटों के अंतराल पर दिनदहाड़े अंजाम दी गई है,पुलिस बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। रुपए भी हो सकता है वापस आ जाएं। लेकिन मिर्जापुर में जिस गार्ड को सरेराह गोलियों से भून दिया गया, उसे कैसे वापस लाया जा सकता है। कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल आज एक साथ हुई तीन घटनाओं ने खोलकर रख दी हैं। संयोग से मिर्जापुर और प्रयागराज की घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बदमाशों का दुस्साहस साफ दिखाई दे रहा है। मिर्जापुरःएक्सिस बैंग के बाहर तीन को गोली मारकर 35 लाख लूटे
मिर्जापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड की हत्या कर चार बदमाश वैन से 35 लाख रुपये लूट ले गए। दो बाइक पर सवार होकर आए चारों बदमाशों ने आठ से नौ राउंड फायरिंग की। गोलियों से कैश वैन के साथ आए दो कैशियर भी घायल हुए हैं। घटना के बाद वैन चालक का पता नहीं चला। यह रुपया एलआईसी से एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए आया हुआ था।मंगलवार दोपहर पौने एक बजे आरसीएमएस कंपनी की एक कैश वैन रुपये से भरा बॉक्स और बैग लेकर बेलतर स्थित एक्सिस बैंक पहुंची। चालक ने बैंक के सामने वैन को खड़ा कर दिया। वैन के साथ आए गार्ड जयसिंह और दो कैशियर रजनीश मौर्य और अखिलेश कुमार पिछले गेट के पास खड़े थे। कैशियर ने जैसे ही वैन का लॉक खोला, तभी एक बदमाश हेलमेट पहने आया और गार्ड के पेट में सटाकर चार गोलियां दाग दीं,उसी दौरान पीछे से दो और वैन के आगे की ओर सड़क उस पार से हेलमेट पहने खड़ा एक बदमाश वैन के पास पहुंचा। कैशियर से बैग छीनने के लिए इनमें से एक ने दोनों कैशियरों को गोली मारी। इसके बाद वैन के अंदर से रुपये से भरा बॉक्स, बैग और सहित गार्ड की बंदूक लेकर दो बाइकों पर सवार होकर भाग गए,वारदात के तुरंत बाद आनन-फानन में तीनों घायलों को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान गार्ड जयसिंह की कुछ ही देर में मौत हो गई। वैन कैशियर रजनीश मौर्य और अखिलेश कुमार का इलाज चल रहा है। रजनीश के हिप पर और अखिलेश के कमर में गोली लगी है।
प्रयागराजः सिविल लाइंस में दिनदहाड़े सात लाख रुपये लूटे
प्रयागराज के सिविल लाइंस में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने जीवन ज्योति अस्पताल के एकाउंटेंट से सात लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। सरेआम वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें बाइक सवार लुटेरे फुटेज में नजर आए हैं। उनकी तलाश में सिविल लाइंस पुलिस और क्राइम ब्रांच लगी है।,जीवन ज्योति अस्पताल का एकाउंटेंट प्रह्लाद मंगलवार दोपहर साथी कर्मचारी अनिरुद्ध के साथ सिविल लाइंस के संगम टॉवर स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था। वहां से लगभग सात लाख रुपये लेकर सिविल लाइंस में ही मैक्स शोरूम के पीछे स्थित पीएनबी के लोन कार्यालय पहुंचा। वहां अनिरुद्ध बाइक से उतरकर कागजात लेकर बैंक के अंदर चला गया। रुपये से भरा बैग लेकर प्रह्लाद बाहर ही रुका था। दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे,दोनों हेलमेट पहने थे। उन्होंने प्रह्लाद से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की,एकाउंटेंट ने विरोध किया तो उसे घसीटकर नीचे गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग निकले। इस छीनाझपटी में प्रह्लाद जख्मी हो गया। उसने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई लेकिन तब तक बाइक सवार भाग निकले थे। अनिरूद्ध भी नीचे आ गया। दोनों ने पुलिस को सूचना दी।
प्रतापगढ़ः टाइनी शाखा संचालक पर चलाई गोली, डेढ़ लाख लूटे
प्रतापगढ़ में घर से कटरा गुलाब सिंह बाजार जा रहे टाइनी शाखा संचालक पर रास्ते में तीन बदमाशों ने गोली चला दी। गोली न लगने पर उसे तमंचे की बट से घायल कर डेढ़ लाख रुपये, मोबाइल, लैपटॉप और स्वैप मशीन लूटकर भाग निकले,जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर पठान गांव निवासी विवेक रंजन तिवारी इलाके के कटरा गुलाब सिंह बाजार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की टाइनी शाखा चलता है। मंगलवार सुबह वह बाइक से टाइनी शाखा पर जा रहा था। कटरा गुलाब सिंह लक्ष्मीगंज मार्ग पर जेठवारा थाना क्षेत्र के हारी का पुरवा गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दूसरी और मौजूद तीन युवकों ने उसे रोक लिया। युवक के रुकते ही उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और उसे पर फायर झोंक दिया,विवेक रंजन को गोली नहीं लगी तो बदमाशों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया और उसका बैग लूटकर भाग निकले। बैग में डेढ़ लाख रुपये के साथ लैपटॉप, एटीएम स्वैप मशीन भी थी। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर एसओ जेठवारा अभिषेक सिंह सिरोही, एसएसआई विनीत उपाध्याय, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता के साथ स्वॉट टीम के लोग भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की खोजबीन शुरू की। हालांकि उनका कुछ पता नहीं चला। एसओ घायल का सीएचसी बाघराय ले जाकर इलाज कराए। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
आगराः बाइक सवार बदमाशें ने शराब विक्रेता को लहूलुहान कर लूटा
इससे पहले आगरा के सदर में कंपनी गार्डन के पास सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब विक्रेता से गाड़ी-नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। एसीपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
संजय विहार कालोनी, शिल्पग्राम के पास रहने वाले मनोज शिवहरे की ग्वालियर हाइवे स्थित जखोदा नहर पर देशी शराब की दुकान है,भतीजे विजय ने बताया कि चाचा सोमवार की रात साढ़े दस बजे दुकान बंद करके एक्टिवा से घर आ रहे थे। सदर में कंपनी गार्डन के पास एक बाइक पर तीन बदमाश पीछे लग गए। बदमाशों ने मनोज शिवहरे के बराबर में अपनी बाइक लाने के बाद उन्हें लात मारकर गिरा दिया। एक्टिवा से गिरते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने मनोज पर हमला बोल दिया।लूटपाट करने लगे। मनोज का मोबाइल और जेब में रखे बिक्री के 72 हजार रुपये लूट लिए। मनोज शिवहरे ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनका हेलमेट उतारने के बाद सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। बदमाशों ने उनका एक्टिवा भी लूट लिया। कंपनी गार्डन के पास शराब विक्रेता को पड़ा देख वहां से गुजरते सैनिकों ने उनसे जानकारी ली। मनोज को उनके घर तक छोड़ने आए,
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस
परिजनों ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह और तीनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शराब विक्रेता से जानकारी के बाद जखोदा नहर से कंपनी गार्डन तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। परिजनों ने सुबह चार बजे घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।Relatives reported the robbery to police. ACP Sadar Circle Archana Singh and police from all three police stations rushed to the scene. Police searched CCTV footage from Jakhoda canal to Company Garden after receiving information from the liquor vendor. The relatives rushed the injured to a private hospital at 4 am. The ACP said that efforts are being made to trace the culprits with the help of CCTV footage.



