Mau news:घोसी नगर के नदवासराय मोड़ पर गन्ना सहकारी समिति द्वारा गन्ना सट्टा प्रदर्शनी का आयोजन

गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में गन्ना सट्टा प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन करते गन्ना किसान मोती चन्द्र एवं सीसीओ विनय कुमार सिंह।
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव
घोसी/मऊ। बुधवार को गन्ना विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला का शुभारंभ किया गया। मेला का शुभारंभ गन्ना किसान मोती चंद व चीनी मिल के सीसीओ डा विनय कुमार सिंह, एवं गन्ना समिति के सचिव हरिविन्द द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।सट्टा प्रदर्शनी में प्रचार प्रसार के अभाव के किसानों की उपस्थिति कम रही। इस मेले में आये कृषकों को संबोधित करते हुए समिति के सचिव हरिविन्द राम ने कहा कि विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे इस सट्टा प्रदर्शन मेले में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहकर किसानों की सभी समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान कराए जाएंगे।
गन्ना की खेती करने वाले सभी किसान इस मेले में आकर अपनी समस्याओ का समाधान करा सकते है तथा अपने सर्वे सट्टा से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते है साथ ही सभी किसान अपना बैंक खाता नम्बर व मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर आदि सही करा लें ताकि पेराई सत्र के दौरान किसान को किसी प्रकार की समस्या न रहे।आयोजित मेले को सम्बोधित करते हुए घोसी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी डा.विनय कुमार सिंह ने कहा कि समिति स्तरीय मेले का सभी किसान लाभ उठाते हुए अपने सर्वे सट्टा की जानकारी प्राप्त करते हुए संतुष्ट होले तथा पेराई सत्र के दौरान सभी किसान साफ सुथरा गन्ना लेकर ही चीनी मिल आये कोई किसान बिना पर्ची जारी हुए किसान गन्ने की कटाई न करे। आपका गन्ना पर्ची के इंतजार में सूखने लगता है जिससे चीनी मिल व किसान दोनों का नुकसान होता है।
मेले के शुभारंभ के अवसर पर उद्घाटनकर्ता किसान मोती चंद ने गन्ना विकास विभाग को मेले के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गन्ना किसानों के लिए इस तरह के मेले के आयोजन से विभाग और किसान के बीच मित्रता व पारदर्शिता बढ़ेगी। इस अवसर पर महेश, रामप्रकाश, राजकुमार, हरिश्चंद्र, अमरजीत, त्रिलोकी, विनय यादव सहित गन्ना पर्यवेक्षक आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।



