जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को एडीएम न्यायिक द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह एवं एएसपी डॉ.तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। एडीएम ने जनपद की असुरक्षित सड़कों को ठीक या सुधार करने के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए।
इस दौरान बढ़ते ठंड से कोहरा में सुरक्षित यात्रा व जाम से निजात पाने के दृष्टिगत जोरई मार्ग, डीएम आवास से मोढ तक, ज्ञानपुर त्रिमुहानी से नेशनल तिराहा, इंदिरा मिल से लिप्पन तिराहा, नेशनल से फूलन देवी त्रिराहा आदि सड़कों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर क्रियान्वित करने के लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को अवैध कट तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना परमिशन अवैध कट खोलने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक पर विधिक धाराओं का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई करें। एडीएम कहा कि एनएच लुंबिनी मार्ग पर उगापुर मार्केट में कच्चा छोड़ दिया गया है। जिस पर डिवाइडर बनाए जाए। वहां वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए। इंदिरा मिल फ्लाईओवर का मेंटेनेंस करने के लिए संबंधित मंडलीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। इंदिरा मिल से धौरहरा पुल तक नाली से सड़क तक इड टू इंड काम पूरा नहीं किया गया है। नाला जगह जगह छोड़ दिया गया है जिसको ठीक करने का निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनू राम, डीआईओएस अंशुमान, एआरटीओ राम सिंह, एसीएमओ, सीडब्लूसी अध्यक्ष पीसी उपाध्याय, ट्रैफिक सीओ अजय कुमार चौहान व स्कूल प्रबंधक आदि संबंधित उपस्थित रहें।



