पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का किसान दिवस के रुप में मना जन्मदिन 

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धा सुमन अर्पित 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 122 वां जन्मदिवस सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा बसवापुर चौराहा पर किसान दिवस के रुप में मनाया गया। जहां पर सपाइयों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता व ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जीएं। जो किसानों के नेता माने जाते रहें। उनके ही बदौलत जमादारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। उन्होंने

कहा कि लेखपाल के पद पर सृजन भी चौधरी साहब ने ही किया। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। केंद्र सरकार में गृह मंत्री बने तो उन्होंने मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। 1979 में वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना भी कराया। श्री यादव ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों व मजदूरों के हक में लिए संघर्ष करते बिता। ऐसे में उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। नौजवान रोजगार के लिए परेशान है। गरीब रोटी के लिए परेशान है। मजदूर काम के लिए परेशान है और किसान रो रहे है। लेकिन सरकार अपने में मस्त हैं। सरकार को हिंदू-मुस्लिम करने से फुर्सत नहीं है।

जबकि इससे देश का भला होने वाला नहीं है।

इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, श्यामला सरोज, रमापति यादव, शोभनाथ यादव, कल्लन यादव, लालचंद बिंद, मयंक यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, गोरख यादव, कमलाशंकर महतो, फूलचंद प्रधान, रमाशंकर, विनोद यादव, कमलेश यादव, गजराज सिंह यादव, धर्मराज बिंद, महाबल यादव, राजबली, बच्चन व राकेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button