आज़मगढ़: कोचिंग से लौट रही छात्रा की कार से कुचलकर मौत हो गई

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आज़मगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव ज्यूली मार्ग पर चौकी गांव के पास सोमवार की देर शाम कार की टक्कर से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंशी यादव (11) देवगांव कोतवाली के करिया गोपालपुर गांव की रहने वाली है। वह ननिहाल चौकी गांव में चाचा अनिल यादव के घर रहकर पढ़ाई करती थी। सोमवार की देर शाम अंशी कोचिंग सेंटर से क्लास लेकर नाना के घर से देवगांव पैदल जा रही थी। तभी अचानक कार ने अंशी को पीछे से टक्कर मार दी. ग्रामीणों की मदद से अंशी को लालगंज अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जहां को मृत घोषित कर दिया। आयुष मृतक का छोटा भाई है। कार चालक मौके से फरार हो गया। देवगांव कोतवाल विनय कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button