सर्जरी कर मृत बच्चे को बाहर निकाल दिया गाय को जीवनदान

After surgery, the dead child was expelled and the cow was given life

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मार्टीनगंज-आजमगढ-
शिवम् सिंह

जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव में बुधवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा गर्भस्थ गाय का सर्जरी कर मृत बच्चे को बाहर निकाल गाय को जीवनदान देने का मामला प्रकाश में आया है।बच्चा जलोधर का शिकार बताया जा रहा है। फ़िलहाल गाय को सुरक्षित पाकर पशु पालक ने चिकित्सक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।उक्त गांव निवासी पशुपालक श्यामाकांत की गाय गर्भ से थी। सामान्य प्रसव में समस्या आने पर पशुपालक ने राजकीय पशु चिकित्सालय बूढ़ापुर में पदस्थ पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया।जिस पर डाक्टर पालीवाल द्वारा बुधवार को उक्त गाय का सर्जरी कर मृत बच्चे को बाहर निकाल कर गाय को नया जीवनदान दिया।बच्चा जलोधर का शिकार हो जाने के कारण गर्भ में ही मृत हो गया था। फ़िलहाल गाय को सुरक्षित पाकर पशु पालक ने राहत की सांस लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। आपरेशन की सफलता पर जहां पशु चिकित्सक ने प्रसन्नता जाहिर की वहीं पशु पालक ने चिकित्सक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button