फर्जी निकली लूट:बहन से लिया पैसा ना वापस करने के लिए व्यापारी ने लूट की रची फर्जी कहानी, आजमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आज़मगढ़:बुधवार को दोपहर करीब एक बजे शहर कोतवाली से कुछ दूरी पर व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि लूट की घटना पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को लूटपाट की घटना के बाद मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाया गया.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारोबारी चंदन अग्रवाल ने 3 दिसंबर को अपनी बहन से तीन लाख रुपये लिए थे, उन्हें ये पैसे अपने बैंक में जमा कर बहन को ट्रांसफर करने थे, 4 दिसंबर को उन्होंने ये पैसे ट्रेडिंग में निवेश कर दिए और जब ट्रेडिंग में उन्हें घाट हो गया. इसके बाद योजना के तहत व्यवसायी द्वारा लूट की घटना की सूचना दी गयी. कि उनके साथ कोई लूट की घटना नहीं हुई है. कारोबारी की ओर से यह भी स्वीकार किया गया है कि उन्हें अपनी बहन को पैसे नहीं लौटाने थे, इसके लिए उन्होंने कहा कि यह मनगढ़ंत फर्जी लूट का मामला है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. इस संबंध में कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है क्योंकि उसने पुलिस को गलत सूचना दी थी।

 

Related Articles

Back to top button