प्रभात पांडेय की याद में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
विधान भवन घेराव के दौरान युवा नेता प्रभात पांडेय की हो गई थी मौत

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। कांग्रेस के विधान भवन घेराव के दौरान कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय के निधन पर कांग्रेसियों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च निकालकर शहीद स्मारक पर शोक सभी की गई। दो मिनट का मौन रखकर गतत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दूबे राजन ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान की हत्यारी है। जिस तरह से देश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। वह बहुत ही निंदनीय है। देश में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष का होना आवश्यक है। सरकार सरकार पूरी तरह से तानाशाही, हिटलरशाही एवं फासीवादी की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ता रहेगा।
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नाजिम अली ने कहा कि कल एक युवा कार्यकर्ता प्रभात पांडेय भाजपा सरकार के दमनात्मक रवैया के कारण शहीद हो गए। कांग्रेस जन प्रभात पांडेय को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। इसके साथ-साथ शासन से एक करोड रुपए मुआवजे की भी मांग की गई।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता मो.हसनैन अंसारी, वसीम अंसारी, सुरेशचंद्र मिश्र, राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी, हरिश्चंद दुबे, महेश मिश्र, शमशीर अहमद, धीरज मिश्र, नरेश मिश्र, रेहान नवाज अंसारी, अंकित व निखिल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



