Azamgarh : पुलिस ने 10 जुआरी किया गिरफ्तार

 पुलिस ने 10 जुआरी किया गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़,:(आरएनएस) रौनापार थाने की पुलिस ने तास के पत्ते व 3850/- रूपया नकद के साथ जुआ अधिनियम के 10 अभियुक्त गिरफ्तार,वादी मधुसूदन मिश्रा नियुक्ति थाना रौनापार जनपद आजमगढ के लिखित प्रार्थना पत्र कि मुखबीर खास की सूचना की नैनीजोर बन्धा रोड़ डीह बाबा के स्थान पर कुछ व्यक्ति बैठकर जुआ खेल रहे है, इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराहियान के मौंके पर पहुंचा तो कुछ लोग जुआ खेलते पकड़े गए। हमराही कर्मचारीगण के मदद से अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराते हुए अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद तास के पत्ते व 3850/- रूपया नकद के साथ कुल 10 अभियुक्तगण को मौंके से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 475/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सत्येन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 लालजी गुप्ता निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,अनिल साहनी पुत्र मुंशी साहनी निवासी नैनीजोर थाना रौनापार, रवि साहनी पुत्र स्व0 रामबचन साहनी निवासी नैनीजोर थाना रौनापार, गुड्डू साहनी पुत्र स्व0 दुधनाथ साहनी निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,रामचन्दर साहनी पुत्र प्रकाश साहनी निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,रामचन्दर साहनी पुत्र स्व0 शेषनाथ निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,श्रवण गौड़ पुत्र रामकरन गौड़ निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,अनिरूद्ध साहनी पुत्र स्व0 भूरी साहनी निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,सुदर्शन साहनी पुत्र स्व0 अर्जुन साहनी निवासी नैनीजोर थाना रौनापार,विरेन्द्र निषाद पुत्र कल्पनाथ निषाद निवासी मानिकपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।52 अदद तास के पत्ते व 3850/- रूपये नकद बरामद किया,

Related Articles

Back to top button