परभणी की घटना और गृह मंत्री अमित शाह के भयानक को लेकर आरपीआई आठवले गुट के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा
Parbhani incident and Home Minister Amit Shah's horrendous behavior of the RPI Athawale faction workers angered.

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भारतीय संविधान के रचईता भारत रत्न महामानव डॉ, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा की अवहेलना तथा केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व्दारा बाबासहेब के प्रति दिये गये अशोभनीय वक्तव्यों तथा पुलिस व्दारा बर्वर्तापुर्ण किये गये लाठी चार्ज के अलावां शोभनाथ भारती की पुलिस हिरासत में हुई मौत से नाराज आरपीआई आठवले गुट के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। समूचे महाराष्ट्र में अंबेडकर वादी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदशर्शन करते हुए आक्रोश जताया।इस घटना का विरोध करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये, यह वीरोध प्रदर्शन आरपीआई कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले धामणकर नाका से विशाल मोर्चा निकालने का फैसला किया था। लेकिन शहर की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर पुलिस प प्रशासन के हमझाने फर स्थान परिवर्तन किया गया। फिर भिवंडी शहर आरपीआई आठवले गुट के कार्यकर्ताओं ने -भिवंडी शहर अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड जिला अध्यक्ष संजय गायकवाड , भिवंडी तालुका अध्यक्ष भरत जाधव के नेतृत्व में महानगर पालिका के प्रांगण में बाबासहेब के प्रतिमा के समक्ष जोरदार नारे बाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये। और प्रदर्शनकारियों ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व्दारा देश के सबसे बडे़ मंदिर संसद भवन में डाॅ, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति दिये गये विवादित बयान पर विरोध जताया। उसके बाद महेन्द्र गायकवाड, संजय गायकवाड, भरत जाधव, सुनील वाघमारे,रवि गुज्जा, पिंट्या पाईकराव , अंबादास गायकवाड,अविनाश कांबले, दिगंबर गायकवाड, और बाला साहेब लांडगे, ने भिवंडी स्थित उपविभागीय कार्यालय मे़ जाकर ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है ।


