गोवंश तस्करी करने वाले तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
A trafficker who smuggled cattle was arrested by the police

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भीवंडी – भिवंडी राजनोली नाका के पास कोनगांव पुलिस ने गोवंश तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग १०० किलो गोवंश का मांशा बरामद हुआ है। पुलिस की इस कार्यवाई से गोवंश पर अत्याचार करने वालों में दहशत व्याप्त है।भिवंडी कोनगांव पुलिस ने भिवंडी राजनोली नाके पर एक संदिग्ध वाहन (टैंपो) को अपने ताबे में लेकर गहन छानबीन करने पर पाया गया कि उसके अंदर लगभग १०० किलो गोवंश के मांस की तस्करी की जारही है। पुलिस ने गोवंश के मांस की तस्करी करने वाले अव्दुल सत्तार जान मोहम्मद शेख को गिरफ्तार करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा ३२५ और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम १९९५ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । इस मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन गायकवाड कर रहे हैं।


