बलिया:खुशियो भरा होली का त्योहार भारी उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रिपोर्ट: संजय सिंह
नगरा(बलिया) होली का त्योहार सोमवार को नगरपंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ शान्तिपूर्ण परम्परागत ढंग से मनाया गया। चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सभी सराबोर हो गए। यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली। इस अवसर पर कई लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी बैर द्वेश भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली की बधाई दी। इस बार होली दो दिन होने से क्षेत्रों मे 25 व कुछ क्षेत्रो 26 मार्च को मनाई गयी।रविवार की रात होलिका दहन होने के बाद सोमवार को होली धूमधाम से मनाई गया। जबकि 26 मार्च को भी ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में होली मनायी। इस दौरान इक्का-दुक्का व छोटी सरारती घटनाओं को छोड़ दिया जाय तो होली का पर्व शांतिढंग से संपन्न हुआ। सोमवार की सुबह सबसे पहले नन्हें-मुन्नें बच्चों ने आपस में रंगो की शुरूआत की। इसके बाद युवक-युवतियों व नई नवेली दुल्हनों ने दोपहर 12 बजे तक जमकर होली खेला। इसके पश्चात कुछ समय बाद रंगों को छुड़ाया और शाम ढ़लते ही अबीर गुलाल लगाने का दौर शुरू हो गया। लोग अपने से अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं मित्रों, रिश्तेदारों के आने-जाने का सिलसिला जारी हो गया। देर रात तक यह दौर चलता रहा। युवाओं ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग तरीकों से लजीज भोजन का पकवान खानपान त्योहार का लुत्फ उठाया। कुल मिलाकर हर कोई होली के रंगों से सराबोर नजर आया। वहीं कई लोगों ने वर्षों से चले आ रहे आपसी मनमुटाव, गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और साथ मिलकर होली मनायी। इसके अलावा युवक, युवतियों व महिलाओं ने फोटो खींचवाया तथा सेल्फी लिया। सुरक्षा शांति बनाये रखने को लेकर पुलिस पूरे दिन अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करती देखा गया। जिस किसी अप्रिय घटना के साथ होली पर्व सम्पन्न हुआ।