सड़़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल

Husband and wife seriously injured in road accident

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – मुंबई नासिक महामार्ग क्रमांक-३ अंजुर गांव दिवा पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में पती – पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गये। यह घटना उस समय घटी जब तेज रफ्तार टेंपो क्रमांक एम,एच,०४ एल,जेड ५०५१ ने एक बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दत्तराज इरावती और उनकी पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ जब दत्तराज इरावती अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ठाणे की ओर लेकर जा रहे थे। कसबा ढाबा के पास अचानक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी स्पेक्ट्रम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। टेंपो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन अपनी टेंपो को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया।नारपोली पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button