प्रशासन द्वारा ठंड में गरीबों के मध्य वितरित किया गया कंबल
एडीएम ने तहसील ज्ञानपुर के जोरई मुसहर बस्ती में महिलाओं, वृद्धजनों व असहायों में वितरित किया कंबल
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य द्वारा तहसील ज्ञानपुर के जोरई गांव के मुसहर बस्ती में महिलाओं, वृद्धजनों व असहायों में कंबल वितरित किया गया। ठंड के मौसम में कंबल पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि ठंड के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न चौराहों व महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। जनपद के अन्य तहसीलों में भी वृद्धजनों, गरीबों व असहाय लोगों को कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण कर उनकी सेवा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएम के नेतृत्व में हम लोगों का सौभाग्य है कि वृद्धजनों, असहायों, गरीबों के मध्य कंबल व वस्त्र वितरण सेवा कार्य किया जा रहा है। जिससे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है