शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार वितरित किए

Xi Jinfeng distributed the National Highest Scientific and Technology Awards

बीजिंग, 24 जून : राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी महासभा, राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी पुरस्कार महासभा और चीनी विज्ञान अकादमी तथा चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्यों की महासभा सोमवार की सुबह पेइचिंग में आयोजित हुई।

 

 

 

 

 

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

 

वुहान विश्वविद्यालय के ली तेरन और छिंगहुआ विश्वविद्यालय के शुए छीकुन ने ‘राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार वर्ष 2023’ प्राप्त किया।

 

 

 

 

 

 

ली तेरन चीन में हाई प्रिसिजन और हाई रेजलुशन वाली पृथ्वी सर्वेक्षण व्यवस्था के प्रवर्तकों में से एक हैं, जिन्होंने चीन के रिमोट सेसिंग कार्य के लिए असाधारण योगदान दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

शुए छीकुन संघनित पदार्थ भौतिकी में विश्वविख्यात भौतिकशास्त्री हैं। उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व कर पहली बार प्रयोगशाला में क्वांटम विषम हॉल प्रभाव और इंटरफेस उच्च तापमान अतिचालकता का पता लगाया।

 

 

 

 

 

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button