गृहमंत्री अमित शाह को किया जाए तुरंत बर्खास्त: कांग्रेस 

बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेसियों ने निकला ज्ञानपुर में मार्च 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। कांग्रेसियों द्वारा मंगलवार को नगर में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के सम्मान में मार्च निकाला गया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मार्च नगर भ्रमण कर गांधी पार्क में पहुंचा तो समापन किया गया। समापन के दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर को सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद को बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के लिए एक मंच के रुप में इस्तेमाल किया। हमारे संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा के दौरान विपक्ष पर हमला करने के लिए अपने अतिउत्साह बयान में अमित शाह ने बाबा साहब पर अपमानजनक टिप्पणी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो.हसनैन अंसारी ने कहा कि हमसे हमारे राष्ट्र के संस्थापकों ने भारत की कल्पना एक ऐसे देश के रूप में की थी जो निवासियों के प्रति सम्मान रखता हो। चाहे उनकी जाति, पंथ, लिंग ,रंग, जन्म स्थान इत्यादि कुछ भी हो। कोई भी व्यक्ति विशेष रूप से हमारे देश की गृहमंत्री द्वारा इस तरह की गलत और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की अनुमति नहीं दे सकती है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी ने कहा कि बाबा साहब जैसे दिग्गज पर हमला करने वाली टिप्पणियां हमारी देश की समन्वयवादी नींव के लिए विनाशकारी है। ऐसे में

राष्ट्रपति से आग्रह करते हैं कि अमित शाह को हमारे देश की केंद्रीय गृहमंत्री के पद से तुरंत बर्खास्त करें। उन्हें बाबा साहब के खिलाफ टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दें।

इस मौके पर माबूद खां, राजेश्वर दुबे, दीनानाथ दुबे,

सुरेश गौतम, सुरेश चंद्र मिश्र, सुरेश उपाध्याय, हरिशचंद्र दुबे,राजेश दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, नाजिम अली, अवधेश पाठक, सुबुक्तगीन अंसारी, शमशीर अहमद, राजेंद्र मौर्य, महेश मिश्र, संतोष पाल, रामसजीवन गौतम, जजलाल राय, इजहार अंसारी, आजाद हुसैन, सरफराज अहमद, शक्ति मिश्र, नितिन मिश्र, शकील अहमद, मनोज गौतम, परवेज हाशमी, जान मोहम्मद, अहसान सिद्दीकी व सुनील बिंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button